दिल्ली के गांधी नगर में युवक की छत से गिरकर मौत, गली में बिना कपड़ों के मिली लाश

नई दिल्ली, पीटीआई
Follow us on Google News
share

दिल्ली के गांधी नगर की एक गली में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को उसका शव गली में निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। मृतक दीपक बिहार के किशनगंज का रहने वाला था।

delhi gandhi nagar death case
दिल्ली के गांधी नगर में एक व्यक्ति की मौत के बाद मौके जांच करती पुलिस।

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में रविवार तड़के बिहार के रहने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में एक इमारत की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस को उसका शव गली में निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या फिर आत्महत्या अभी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 5:20 बजे सूचना मिली कि गांधी नगर थाना अंतर्गत आने वाली नामदेव गली में एक व्यक्ति बिना कपड़ों के सड़क पर पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। गांधी नगर थाने से पुलिस की एक टीम, क्राइम और फोरेंसिक टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में मृतक व्यक्ति की पहचान बिहार में किशनगंज जिले के पिपला के रहने वाले दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दीपक खुद छत से गिरा या उसे किसी ने धक्का दिया। उन्होंने कहा कि दीपक की मौत की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी बात कर रही है।

युवक की पीट-पीटकर हत्या में 2 ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली के भलस्वा डेयरी में चोरी के शक में 18 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। भलस्वा डेयरी थाने में बीएनएस की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी ट्रक ड्राइवरों मुंतियाज और नईम को गिरफ्तार किया। 12 सितंबर को पोस्टमॉर्टम किया गया। बाकी दो और संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दूसरी जगहों पर भेजी गई हैं। इस मामले की जांच जारी है।

(एएनआई के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के गांधी नगर में युवक की छत से गिरकर मौत, गली में बिना कपड़ों के मिली लाश