दिल्ली में खौफनाक मर्डर! सोसाइटी में घुसकर चाकुओं से गोद डाला

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक शख्स का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि दो हमलावर आए थे और उसे भी जान से मारने की धमकी दिए हैं।

दिल्ली पुलिस
दिल्ली में शव मिलने पर पहुंची पुलिस

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के फेज-3 इलाके में रविवार सुबह एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सुबह कुछ लोग आए थे और उन्होंने हमला किया था। इस दौरान जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगा कि शख्स की मौत कैसे हुई है।

घटनास्थल सील

मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी कि मयूर विहार फेज-3 इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक टीम पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर सभी एंगल से जांच कर रही है और शख्स की मौत की वजह की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आसपास की घटनाओं की जांच भी की जा रही है।

चाकू से किया था हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास की एक आवासीय सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने तड़के करीब पांच बजे दो लोगों को एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करते देखा। गार्ड ने बीच-बचाव कर हमलावरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ भी मारपीट की और उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सिक्योरिटी गार्ड ने क्या बताया

इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सुबह के 4 बजे दो हमलावर आए और हमला कर रहे थे। इस दौरान जब सिक्योरिटी गार्ड ने हस्तक्षेप करने के बारे में सोचा तो हमलावरों ने उसको भी जान से मारने की धमकी दी। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सुबह के 4 बजे दो हमलावर आए थे और हमला कर रहे थे। इस दौरान जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसको जान से मारने की भी धमकी दी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में खौफनाक मर्डर! सोसाइटी में घुसकर चाकुओं से गोद डाला