दिल्ली में खाली प्लॉट बेचने के बहाने 2 लोगों से 35 लाख की ठगी, 1 गिरफ्तार

Ratan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वह साल 2025 में विजय विहार थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। अदालत में पेशी पर हाजिर न होने के कारण जनवरी 2026 में रोहिणी स्थित कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

दिल्ली में खाली प्लॉट बेचने के बहाने 2 लोगों से 35 लाख की ठगी, 1 गिरफ्तार

दिल्ली में प्लॉट बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ टूडा के रूप में हुई है। वह बेगमपुर एक्सटेंशन का रहने वाला है। वह साल 2025 में विजय विहार थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। अदालत में पेशी पर हाजिर न होने के कारण जनवरी 2026 में रोहिणी स्थित कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

पुलिस के मुताबिक, दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेगमपुर इलाके में एक खाली प्लॉट बेचने का झांसा देकर दो लोगों से करीब 35 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक व्यक्ति को प्लॉट का मालिक बताकर खरीदारों के सामने पेश किया। पूरी डील बुध विहार स्थित एक प्रॉपर्टी ऑफिस के माध्यम से कराई गई।

शिकायतकर्ताओं को बाद में पता चला कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया, उसके दस्तावेज जाली थे और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस संबंध में 2 जनवरी 2025 को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी को सशर्त जमानत मिली थी, लेकिन बाद में वह फरार हो गया और अदालत में पेश होना बंद कर दिया।

23 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि दीपक सेक्टर- 13 रोहिणी में किसी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जालसाजी और ठगी में अपने शामिल होने की बात कबूल कर ली।

पुलिस के अनुसार, दीपक हाईस्कूल पास है और प्रॉपर्टी डीलिंग व कबाड़ के कारोबार से जुड़ा रहा है। आरोप है कि ठगी से मिली रकम का बड़ा हिस्सा उसने जुए और नशे में खर्च कर दिया। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि वह इसी तरह के अन्य मामलों में शामिल तो नहीं रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।