मालवीय नगर अग्निकांड: एक और घायल की मौत, मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 22

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मालवीय नगर अग्निकांड में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस हादसे में कुल 50 लोग प्रभावित हुए थे।

मालवीय नगर अग्निकांड: एक और घायल की मौत, मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 22

दक्षिणी दिल्ली के हौज रानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में शनिवार रात एक और घायल की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मृतक की पहचान नाइजीरिया के नागरिक ओकेले के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओकेले आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गया था। हादसे के बाद उसे पहले मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

वहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था और उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

50 लोग हुए थे प्रभावित

गौरतलब है कि हौज रानी स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में विदेशी नागरिकों सहित 50 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल अस्पतालों में भर्ती कराए गए।

दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर 49 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं, जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि एम्स ट्रामा सेंटर में तीन शवों को भेजा गया था। जिसमें उसे दो शवों का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

रसोइये की लापरवाही से लगी आग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि रसोइये की कथित लापरवाही से आग लगी होगी। जांचकर्ता घटनाक्रम और आग लगने की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटे हैं। इसके लिए होटल से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने इससे पहले होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया था। जांच में सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन, कमरों के अनधिकृत विस्तार और अग्नि सुरक्षा उपायों में खामियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मालवीय नगर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जांच में पता चला है कि होटल को केवल छह कमरों की अनुमति होने के बावजूद 25 कमरे बनाए गए थे।

पुलिस की कई टीम होटल मालिक के सहयोगी जय मिश्रा का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं, जो घटना के बाद से फरार है।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।