Malviya Nagar Result: मालवीय नगर सीट पर खिला कमल, सतीश उपाध्याय ने AAP के सोमनाथ भारती को हराया
- Malviya nagar Election Result 2025: पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने 18,144 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।

Malviya nagar Election Result 2025: दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ था। यहां आज मतों की गिनती हुई। भाजपा ने यहां शानदार जीत दर्ज की है। इस क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस (INC) के जितेंद्र कुमार कोचर चुनाव लड़ रहे थे। इस बार भी मालवीय नगर सीट पर चुनावी तापमान हाई था।
Malviya nagar Election Result 2025:
2:20 PM: दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है। सतीश उपाध्याय ने 2131 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 39564 मत मिले। उन्होंने आप के सोमनाथ भारती को हराया, जिन्हें 37433 मत मिले।
12:40 PM : मालवीय नगर सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। सतीश उपाध्याय चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को हराया है।
12:20 PM: मालवीय नगर सीट पर भाजपा कैंडिडेट सतीश उपाध्याय को 9 राउंड की गिनती के बाद 26220 वोट मिले हैं। वहीं, सोमनाथ भारती को 20167 मत मिले हैं। दोनों के बीच 6053 मतों का अंतर है।
11:00 AM: मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने अच्छी बढ़त बना ली है। 5 राउंड की गिनती के बाद उन्होंने 3362 मतों की बढ़त बना ली है। वहीं सोमनाथ भारती 11291 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
8:25 AM: शुरुआती रुझानों में मालवीय नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सीतश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती को झटका लगता दिख रहा है।
8:00 AM: मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आएंगे।
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने 18,144 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें कुल 33,899 वोट मिले थे। 2020 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 61.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में 60.44 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली में जीत हासिल की थी। भाजपा को सिर्फ़ एक बार जीत मिली है। 2013 में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप ने कांग्रेस के शासन को खत्म कर दिया था, जिसमें अल्पमत सरकार बनी थी।
दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 29 दलों के 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजधानी में कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से महज 60.44 फीसदी ने मतदान किया था। चुनावी मैदान में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई है।