फरीदाबाद में आज बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से रहें दूर

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में शनिवार को भी कई जगह बड़े कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। हालांकि, पुलिस और निगम अधिकारियों ने यह स्पष्ठ नहीं किया है यह तोड़फोड़ किन इलाकों में होगी।

फरीदाबाद में आज बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से रहें दूर

फरीदाबाद सेक्टर-11 में अवैध तरीके से बने दो बैंक्वेट हॉल पर नगर निगम ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया। शनिवार को भी कई जगह बड़े कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। हालांकि, पुलिस और निगम अधिकारियों ने यह स्पष्ठ नहीं किया है यह तोड़फोड़ किन इलाकों में होगी। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-11 में बनाए जा रहे बैंक्वेट हॉल में बिना स्वीकृति निर्माण कार्य किया जा रहा था। निगम की ओर से पहले संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माण जारी रहने पर प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई अमल में लाई।

टीम ने जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से भवन के कई हिस्सों को तोड़ दिया। इसी क्षेत्र में स्थित सजन वाटिका बैंक्वेट हॉल में भी अवैध निर्माण और मानकों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। निगम की टीम सुबह ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी।

तोड़फोड़ के दौरान भावुक हुई महिला का वीडियो वायरल

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। तोड़फोड़ के दौरान एक महिला भावुक होकर निगम अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की अपील करती नजर आई। वह रोते हुए कहती रही कि उसके भाई ने मेहनत से यह मकान बनाया है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं निगम टीम ने सेक्टर-37 में भी अवैध निर्माणाधीन भवन के खिलाफ कार्रवाई की।

आज ये मार्ग बंद रहेंगे

निगम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार 29 मई रात 2 बजे से 30 मई दोपहर 2 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी लालबत्ती तक जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों से जाएं

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे तक गुरुग्राम की ओर जाने वाले भारी और सामान्य वाहनों को बड़खल, अंखीर चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड होकर निकाला जाएगा। वहीं हल्के वाहनों के लिए बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बड़खल गांव रोड और सैनिक कॉलोनी होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड का वैकल्पिक मार्ग तय किया है।

हितेश दहिया, एसडीओ, नगर निगम, ''शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-11 और 37 में तोड़फोड़ की गई। यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके लिए पुलिस फोर्स मांगी गई है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।