4 दिन पहले उद्घाटन और 1000 मीटर केबल चोरी, दिल्ली मेट्रो हांफने लगी
दिल्ली मेट्रो की रफ्तार एक बार फिर केबल चोरों ने थाम दी। हैरानी की बात यह है कि इस बार उस रूट पर इसे अंजाम दिया गया जिसका उद्घाटन महज 4 दिन पहले ही हुआ था। दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे रूट पर 1000 मीटर लंबे सिग्नल केबल की चोरी हो गई।

दिल्ली मेट्रो की रफ्तार एक बार फिर केबल चोरों ने थाम दी। हैरानी की बात यह है कि इस बार उस रूट पर इसे अंजाम दिया गया जिसका उद्घाटन महज 4 दिन पहले ही हुआ था। दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे रूट पर 1000 मीटर लंबे सिग्नल केबल की चोरी हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार किया है।
पीएम मोदी ने रविवार को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि केबल चोरी की वजह से सिग्नल सिस्टम में बाधा आई। इसलिए ट्रेनों को भलस्वा से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही चलाया गया। गुरुवार को दिनभर इस रूट पर सेवा बाधित रही। क्योंकि संचालन रोके बिना नई केबल नहीं बिछाई जा सकती थी।
यात्री सेवाओं पर असर डाले बिना केबल नहीं बिछाई जा सकती
एक अधिकारी ने बताया कि यात्री सेवाओं पर असर डाले बिना परिचालन घंटों के दौरान सिग्नलिंग केबल बिछाने का काम नहीं किया जा सकता। असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों के लिए सेवा का समय समाप्त होने के बाद रात में मरम्मत का काम किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, प्रभावित खंड के स्टेशन और ट्रेन के अंदर यात्रियों को सूचित रखने के लिए नियमित घोषणाएं की गईं।
जहांगीरपुरी का युवक गिरफ्तार, इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शेख शफीक (28) के रूप में हुई। इस संबंध में आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 329(4), 305(1), 3(5) और 331 के तहत और साथ ही DMRC एक्ट की धारा 74(1) और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया।
11 जनवरी को भी चुराई गई थी मेट्रो की केबल
दिल्ली में मेट्रो की केबल चोरी होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी, केबल चोरी की वजह से अक्सर मेट्रो सेवाओं में देरी हुई है। इससे पहले 11 जनवरी को भी केबल चोरी की कोशिश के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 से नई दिल्ली) पर मेट्रो ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी। पटरियों पर करीब 800 मीटर सिग्नलिंग केबल क्षतिग्रस्त पाई गई थी।
रात 12:30 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच होती हैं केबल चोरी
डीएमआरसी के एक अधिकारी के अनुसार, केबल चोरी की घटनाएं आमतौर पर रात 12:30 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच होती हैं, जब मेट्रो सेवाएं बंद होती हैं। रात के समय चोर पुल पर चढ़ जाते हैं, केबल काटते हैं, उन्हें अपने साथियों को सौंप देते हैं और भाग जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि इन केबलों में तांबा और एल्युमीनियम होने के कारण ये बहुत कीमती होती हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


