Hindi Newsएनसीआर Newsmain accused of double murder was working as chief of security in noida society arrested
नोएडा सोसाइटी का हेड बन गया था डबल मर्डर का आरोपी, पुलिस ने 7 साल बाद ऐसे दबोचा

नोएडा सोसाइटी का हेड बन गया था डबल मर्डर का आरोपी, पुलिस ने 7 साल बाद ऐसे दबोचा

संक्षेप:

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने साल से फरार चल रहे पत्रकार और उनकी मां की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हद तो ये है कि वो नोएडा की एक सोसाइटी का सुरक्षा प्रमुख बन गया था।

Nov 08, 2025 09:51 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

पंजाब पुलिस ने नोएडा की एक सोसाइटी से पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। हद तो ये हो गई कि उसके भरोसे पूरी सोसाइटी के लोगों की सुरक्षा सौंप दी गई थी। हत्या के 7 साल बाद मोहाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले गौरव कुमार के रूप में हुई है। गौरव दो लोगों की हत्या के बाद से 7 साल से फरार चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नोएडा सोसाइटी से यह गिरफ्तारी डीएसपी नवीनपाल सिंह लिहाल और स्पेशल क्राइम सेल और नोडल अफसर पीओ विंग के नेतृत्व में की गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए लिहाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ढाई महीने से अधिक की प्लानिंग लगी। इसमें पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा भी लिया। पुलिस ने बताया कि दो महीने की लगातार मेहनत के बाद पता चला कि आरोपी नोएडा की एक हाउसिंह सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड हेड के रूप में काम कर रहा था।

मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में गौरव सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। बाद में उसे सिक्योरिटी हेड बना दिया गया और रेजिडेंड वेलफेयर एसोसिएशन का मैनेजर बना दिया गया। हैरानी की बात यह है कि सोसाइटी ने उसके बैकग्राउंड का वेरीफिकेशन भी नहीं किया। पुलिस ने बताया कि जिस सोसाइटी में गौरव काम कर रहा था, उसमें ज्यादातर बुजुर्ग रहते हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद से सोसाइटी में सभी भौंचक्के रह गए।

इस मामले पर बात करते हुए डीएसपी लिहाल ने बताया कि पिछले चार महीनों में उन्होंने 120 ससे ज्यादा फरार अपराधियों और हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अपराधियों पर लगातार चलती रहेगी और कानून उन्हें सजा दिलाकर रहेगा। पुलिस ने बताया कि गौरव के खिलाफ साल 2017 में मोहाली पुलिस थाने में धारा 302, 411, 449, 465, 468, 471 और आईपीसी की धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।