'मैं मरने वाला हूं', IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर करने वाला किसे किया था पहला फोन; नया खुलासा

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में नया खुलासा सामने आया है। यहां हत्यारे ने मर्डर करने के बाद सबसे पहले गुरुग्राम में रहने वाले अपने भाई को फोन किया था और कहा था कि वो मरने वाला है।

'मैं मरने वाला हूं', IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर करने वाला किसे किया था पहला फोन; नया खुलासा

दिल्ली के आईआरएस अधिकारी की बेटी के मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। हत्या के बाद घर से निकले राहुल ने पहला फोन गुरुग्राम में रहने वाले अपने भाई को किया था। फोन पर बात करते हुए राहुल मीणा ने भाई से कहा कि अब वो मरने वाला है।

'मैं मरने वाला हूं'

दिल्ली में लड़की की हत्या के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि एक युवक सीसीटीवी कैमरे में फोन पर बात करते हुए जा रहा है। पुलिस ने पहचान की तो पता चला कि वो अधिकारी के घर पर काम करने वाला राहुल मीणा था और फोन पर अपने भाई से बात कर रहा था। भाई से बात करने के दौरान राहुल घबराया हुआ था और उसने भाई से कहा कि दिल्ली में उसने कांड कर दिया है और अब वो मरने वाला है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की गिरफ्तारी का डर भी दिखाया था।

क्या बोला राहुल

भाई से कॉल के दौरान, राहुल ने उससे कहा कि मैंने दिल्ली में कांड कर दिया है, मैं अब मरने वाला हूं पुलिस मुझे पकड़ लेगी। पूछताछ के दौरान, राहुल ने अलवर रेप में शामिल होने से इनकार किया, यह दावा करते हुए कि वह सिर्फ अपना मोबाइल फोन लेने वहां गया था और उसने विक्टिम को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।

कुछ घंटों में दो जगह किया कांड

पुलिस सोर्स ने यह भी बताया कि आरोपी और विक्टिम दोनों के मोबाइल फोन अभी गायब हैं। जांच करने वालों का मानना ​​है कि आरोपी ने कुछ ही घंटों में अलग-अलग राज्यों में दो पीड़ितों को निशाना बनाया। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे, राहुल कथित तौर पर राजस्थान के अलवर में एक पड़ोसी के घर में घुसा, जहाँ उसने महिला के साथ मारपीट की और उसका रेप किया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।