'अब मैं अनशन शुरू कर रहा हूं', सोनम वांगचुक को हटाते ही उनकी जगह भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके; एक बड़ी अपील
भूख हडताल पर बैठ सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से एक बड़ी अपील की है।

जंतर-मंतर पर लगातार 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। इस दौरान सीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती लेकर गई है। अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया है। दीपके ने कहा कि अब वो भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए देश में सभी से अपील की है कि वो अपने-अपने शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।
अभिजीत ने कहा था-मुझे माइग्रेन है, भूखा नहीं रह पाता
इससे पहले जब सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू की थी, तब अभिजीत दीपके ने कहा था कि वो भूखे नहीं रह पाते हैं। इस मामले पर बातचीत करते हुए अभिजीत ने इसकी वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें माइग्रेन है और वो भूखे नहीं रह पाते हैं, इसलिए अनशन पर नहीं बैठ रहे हैं।
जंतर-मंतर पर बढ़ रही भीड़
जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच अफरा- तफ़री का माहौल है। प्रदर्शनकारियों में मंच के सामने सुरक्षा के लगाई गई ग्रिलतोड़ दी है। प्रदर्शनकारी मंच के सामने पहुंच गये हैं। वांगचुक को ले जाने के बाद जंतर मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां प्रदर्शन अपने हाथों में तिरंगा झंडे लेकर पहुंच गए हैं।
और भी लोग कर रहे भूख हड़ताल
अलग-अलग छात्र संगठन ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदर्शनकारी सरकार और पुलिस के विरोध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आइसा का अभी भी भूख हड़ताल जारी है।
अभिजीत दीपके की एक अपील
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत ने अपना अनशन आज से शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने शहरों और गाँव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च होगा।
बता दें कि बीते 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ कई छात्र संगठन के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। इस दौरान पुलिस लगातार 21 दिनों तक उनकी सुरक्षा में लगी, लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस के जवानों ने अचानक स्टेज की तरफ दौड़ लगाई और ऊपर चढ़ गए। इस दौरान स्टेज से सबको नीचे उतारकर दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को वहां से उठा लिया और अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए हाई कोर्ट निर्देश पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले पर प्रदर्शनकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


