Hindi Newsएनसीआर Newsmahua moitra cash for query chargesheet lokpal order delhi high court
महुआ मोइत्रा पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, 'कैश फॉर क्वेरी' केस में CBI की चार्जशीट को चुनौती

महुआ मोइत्रा पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, 'कैश फॉर क्वेरी' केस में CBI की चार्जशीट को चुनौती

संक्षेप:

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देने वाले लोकपाल के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Nov 18, 2025 01:40 pm ISTAnubhav Shakya नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में लोकपाल के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें CBI को उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई 21 नवंबर तय की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोकपाल का आदेश रद्द करने की मांग

महुआ मोइत्रा ने 12 नवंबर के लोकपाल के आदेश को अवैध बताया है। उनकी याचिका में कहा गया है कि लोकपाल ने उनकी दलीलें सुने बिना ही CBI की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। इससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि लोकपाल ने उनकी सफाई को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत दे दी।

अंतरिम राहत भी मांगी

महुआ ने कोर्ट से लोकपाल के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। साथ ही CBI को चार्जशीट दाखिल करने या कोई अन्य कदम उठाने से रोकने का अनुरोध किया गया है, जब तक याचिका का अंतिम फैसला नहीं हो जाता।

क्या हैं आरोप?

संसद में सवाल पूछने के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेना।

अपना लोकसभा पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड हीरानंदानी को साझा करना।

इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप।

ये आरोप सबसे पहले BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए थे। इसके बाद लोकपाल ने CBI से जांच कराई और जुलाई 2025 में CBI ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

बता दें कि दिसंबर 2023 में लोकसभा से अनैतिक आचरण के आरोप में महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने इस निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है। इसके बावजूद 2024 लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर सीट से वे फिर जीतीं और BJP की अमृता रॉय को हराया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।