
दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की खबर, पुलिस ने बताया क्या हुआ था
संक्षेप: दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रेडिसन होटल के पास तेज धमाके की आवाज की सूचना से हड़कंप मच गया था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में पता चला कि यह आवाज किसी विस्फोट की नहीं, थी।
Thu, 13 Nov 2025 10:20 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक फोन आया कि रेडिसन होटल के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। कॉलर ने बताया कि वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी रास्ते में ये तेज आवाज गूंजी। पुलिस ने फौरन स्टाफ को मौके पर रवाना कर दिया।

मौके पर पहुंची टीम
टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन कोई धमाके का निशान नहीं। न धुआं, न मलबा, न कोई घायल। लोकल पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक DTC बस का पिछला टायर फट गया था। इसकी तेज आवाज से लोग सहम गए।
अनजान गाड़ी का टायर
STO विनय ने रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात वाहन का टायर फटा और दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

लेखक के बारे में
Anubhav Shakyaभारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




