‘UP में 2017 से पहले माफियाओं का राज चलता था’; ट्रेड शो के मंच से अमित शाह ने की योगी की तारीफ

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन गया है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा। 

‘UP में 2017 से पहले माफियाओं का राज चलता था’; ट्रेड शो के मंच से अमित शाह ने की योगी की तारीफ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का उद्घाटन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का उद्घाटन किया। शाह ने इस कार्यक्रम के मंच से उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफियों का शासन चलता था। 2017 में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। योगी आदित्यनाथ जी इसके सीएम बने और आज यूपी में माफियों को समाप्त करने का काम बीजेपी की योगी सरकार ने किया है। इसी कारण यहां पर निवेश का माहौल बना है।

निवेश के बताईं 4 शर्तें

उन्होंने कहा कि निवेश की प्राथमिक शर्त है कि कानून व्यवस्था अच्छी हो, दूसरो- इसके लिए अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरे-सक्रिय सरकार हो और चौथा- मदद करने का उत्साह हो। आज ये चारों चीज उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं, इसलिए यहां पर निवेश का माहौल बना है।"

उन्होंने कहा कि आज यूपी में बनी ब्रम्होस मिसाइल से पाकिस्तान डरता है, अमेठी में बनी राइफल नक्सल को समाप्त कर चुकी है।

इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि 2013 में तत्कालीन यूपी सरकार ने दिल्ली में इन्वेस्टर समिट आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था।

यूपी भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र बना

उन्होंने कहा कि 2013 का साल था। उत्तर प्रदेश की सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए सम्मेलन किया। आज कोई सोचेगा कि यह सम्मेलन नोएडा, काशी, लखनऊ में हुआ होगा, लेकिन उस वक्त सम्मेलन दिल्ली में करना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि जब मीडिया में इस पर सवाल किया गया तो उस वक्त उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बेझिझक कह दिया कि लखनऊ में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि वहां कोई इन्वेस्टर आने को तैयार नहीं हैं, इसलिए हम दिल्ली आ गए हैं। शाह ने कहा कि आज वही उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन रहा है। यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार का जादू है। उत्तर प्रदेश में हुए इस परिवर्तन के कारण यह राज्य 1,000 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करक सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक स्थिरता को अपनी पहचान बनाया। उन्होंने न केवल नीतियों का निर्माण किया, बल्कि टिकाऊ रूप से उसे जमीन पर भी उतारा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसके परंपरागत उद्यम है। सरकार ने यूपी के उत्पादों को मंच दिया। यूपी के उत्पादों को वैश्विक मंच मिला है। यहां के 79 प्रोडक्ट को जियो टैग मिला है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News‘2017 से पहले माफियाओं…’; UP में ट्रेड शो के मंच से अमित शाह ने की योगी की तारीफ