गाजियाबाद में 20 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
Ghaziabad Madrasa Demolition: गाजियाबाद प्रशासन ने 20 साल पुराने मदरसे को जमींदोज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मदरसा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया था। इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

Ghaziabad Madrasa Demolition: गाजियाबाद के कुशलिया गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि मदरसा सरकारी रास्ते की जमीन पर बनाया गया था और करीब 20 साल से वहां संचालित हो रहा था।
सरकारी जमीन पर बना दिया मदरसा
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार, जिस जमीन पर मदरसा बना था वह राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। अधिकारियों का दावा है कि इस जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के 'फ़ैज़-ए-आम मदरसा मिस्बाह उल उलूम' नाम से निर्माण कराया गया था।
कब्जा करने वाले की हो चुकी मौत
प्रशासन के मुताबिक, यह मामला शिकायत मिलने के बाद सामने आया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि खसरा संख्या 1061 और 1067 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति यामीन पुत्र गनी थे, जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है।
कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 1 करोड़
एसडीएम सदर अरुण दीक्षित ने बताया कि कुल करीब 0.088 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। प्रशासन के अनुसार, इस जमीन की वर्तमान बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। बुलडोजर की मदद से पूरे निर्माण को हटाया गया और जमीन को सरकारी कब्जे में वापस ले लिया गया।
सख्त चेतावनी, अवैध कब्जे होंगे जमींदोज
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

