मुझे कहते हुए शर्म आ रही है; अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर ऐसी क्या बात कह दी

Mar 11, 2026 01:11 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रंप का गुलाम तक कह दिया।

मुझे कहते हुए शर्म आ रही है; अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर ऐसी क्या बात कह दी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रंप का गुलाम तक कह दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का कोई राज ट्रंप के पास है जिसकी वजह से वह देश को बर्बाद कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युद्ध में अमेरिका और इजरायल का पक्ष लिया और ईरान को दुश्मन बना लिया, इसी वजह से यह संकट पैदा हुआ है।
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलपीजी संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने गैस आपूर्ति में कमी के लिए प्रधानमंत्री को सीधे जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इससे एक करोड़ लोगों का रोजगार जा सकता है। उन्होंने कहा, 'इस वक्त देश बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है। पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत हो गई है। इसका कारण है कि देशभर में जितना उत्पादन होता है उसमें से 50 फीसदी कम हो गई है। 60 फीसदी गैस देश में आयात होता है और इसमें से 90 फीसदी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होता था, जो युद्ध की वजह से बंद कर दिया गया है।' केजरीवाल ने कहा कि ईरान रूस और चीन जैसे दोस्तों को यहां से गुजरने की इजाजत दे रहा है, लेकिन भारत को नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने मुंबई, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान आदि का नाम लेते हुए कहा कि हजारों होटल बंद हो गए हैं और आने वाले दिनों और ज्यादा बंद होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में ही टाइल्स कारोबार से जुड़े एक लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं और देश में तुरंत एक करोड़ से ज्यादा लोगों को बेरोजगार होने की संभावना है।

युद्ध से एक दिन पहले क्यों गए इजरायल: केजरीवाल

पूर्व सीएम ने कहा कि 75 साल से भारत की विदेश नीति गुटनिरपेक्षता की थी जिसे पीएम मोदी ने ध्वस्त कर दिया है। केजरीवाल ने कहा, 'युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले उन्हें इजरायल जाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने पूरे देश को संकट में डाल दिया। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं। भारत हमेशा से गुटनिरपेक्षता का पक्षधर था। ईरान जो हमारा पुराना दोस्त था उसे हमने अपना दुश्मन बना लिया।'

केजरीवाल ने भारत को अमेरिका की कॉलोनी बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री कमजोर हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल से हम देख रहे हैं कि पीएम मोदी जी, सीधे सीधे ऐसा लग रहा है, मुझे ये शब्द इस्तेमाल करने में बहुत शर्म महसूस हो रही है, प्रधानमंत्री जी ट्रंप के गुलाम बने हुए हैं। 140 करोड़ लोगों के महान देश को प्रधानमंत्री मोदी जी ने अमेरिका की कॉलोनी बना दिया। अंग्रेजों ने इसलिए कब्जा कर लिया क्योंकि उस समय के राजा कमजोर थे, उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था। उन्हें खरीदा जा सकता था। आज अमेरिका ने हमारे देश पर कब्जा कर लिया है, क्योंकि प्रधानमंत्री कमजोर हैं। उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसको क्यों ब्लैकमेल किया जा रहा है। एक एक देशवासी का खून खौल रहा है जिस तरह अमेरिका के राष्ट्रपति से छोटे कर्मचारी तक हमारे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं। खून खौल उठता है कि हर देशवासी का जिस तरह से हम इतना अपमानित महसूस कर रहे हैं। हमारा यही कसूर है कि हमारा प्रधानमंत्री कमजोर है। जो भी आदेश देता है ट्रंप उसे सिर झुकाकर मान लेते हैं।'

डर है तो इस्तीफा दे दें, देश बर्बाद ना करें: केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, 'ट्रंप ने कहा कि कॉटन ड्यूटी हटा लो मोदी जी ने कहा जी हुजूर। ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल मत खरीदो- मोदी ने कहा जी हुजूर। इससे देश को 8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सामान पर जीरो ड्यूटी होगी। मोदी जी ने कहा जी हुजूर। हम जानना चाहते हैं कि मोदी की क्या मजबूरी है? कुछ तो है मोदी जी का ट्रंप के पास, जिसकी वजह से मोदी इतने मजबूर हैं। ट्रंप खुलेआम कह रहा है कि मेरे पास मोदी जी का राज है जिसे पब्लिक कर दूंगा तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। अगर मोदी जी को लगता है कि ऐसी कुछ शर्मनाक बाते हैं जिनके पब्लिक में आने से उनका नुकसान होगा। यदि उन्हें राज खुलने का डर है तो इस्तीफा दे दें पर देश को बर्बाद ना करें।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।