दिल्ली के महिपालपुर में बड़ी छापेमारी, एलपीजी की जमाखोरी का भंडाफोड़, 74 सिलेंडर के साथ तीन गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
Follow us on Google News
share

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबजारी का मामला सामने आया है। यहां सिलेंडर जमा कर ऊंचे दामों में बेचने के आरोपों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली के महिपालपुर में बड़ी छापेमारी, एलपीजी की जमाखोरी का भंडाफोड़, 74 सिलेंडर के साथ तीन गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबजारी का मामला सामने आया है। यहां सिलेंडर जमा कर ऊंचे दामों में बेचने के आरोपों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 33 साल के कृष्ण, 46 साल के दिनेश साहू और 39 साल के मिथिलेश के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने 74 एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ एक परिवहन वाहन और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए।

पुलिस के मुताबिक ये तीनों अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जमा कर रहे थे और बिना बिल या लाइसेंस के स्थानीय ग्राहकों को इनकी सप्लाई कर रहे थे। आरोप है कि वे सप्लाई में हेरफेर करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए कई भरे हुए सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने के लिए मेटल पाइप का इस्तेमाल करते थे।

क्या-क्या हुआ बरामद

अधिकारी ने बताया, तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर, वजन करने की मशीनें और गैस ट्रांसफर करने वाले उपकरण बरामद हुए। आरोपी सिलेंडरों के स्टोरेज या सप्लाई के लिए कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके। अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में 54 भरे हुए और 16 इस्तेमाल किए हुए घरेलू सिलेंडर, तीन भरे हुए और एक इस्तेमाल किया हुआ व्यावसायिक सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने का पैमाना, दो लटकने वाली वजन मशीनें और गैस रिफिलिंग के उपकरण शामिल थे।

वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पिछले दो दशकों से दिल्ली में रह रहे हैं और पिछले तीन सालों से महिपालपुर इलाके में अवैध एलपीजी व्यापार में शामिल थे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।