Hindi Newsएनसीआर Newslover murdered girlfriend mother due to became obstacle their marriage in Loni Ghaziabad
शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी ने किया था प्रेमिका की मां का कत्ल, लोनी में 1 महीने बाद खुला हत्या का राज

शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी ने किया था प्रेमिका की मां का कत्ल, लोनी में 1 महीने बाद खुला हत्या का राज

संक्षेप:

गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में 11 नवंबर को महिला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की बेटी के प्रेमी और हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

Dec 10, 2025 08:19 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में 11 नवंबर को महिला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की बेटी के प्रेमी और हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने प्रेमिका के साथ शादी करने में लड़की की मां के बाधक बनने पर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अशोक विहार कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला नवासी चार बेटों और दो बेटियों के साथ रहती थीं। पति याकूब की नौ माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके चारों बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं। 10 नवंबर की रात वह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थीं। देर रात करीब 2 बजे तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी।

निठौरा अंडरपास के पास से पकड़ा : एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार सुबह मामले में महिला की बेटी के प्रेमी शाकिब निवासी अमन गार्डन और शादाब निवासी अशोक विहार कॉलोनी को निठौरा अंडरपास से 50 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया। इनसे हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि वह शादी में सजावट का काम करता है। वह और मृतका की बेटी भागकर शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने बेटी पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इस कारण आरोपी ने उनकी हत्या कर दी।

दो वर्ष पहले हुई थी मुलाकात : करीब दो साल पहले एक शादी समारोह में युवती से आरोपी की मुलाकात हुई थी। आरोपी डेकोरेशन का काम करने गया था। समय बीतने के साथ दोनों एक-दूसरे का पसंद करने लगे और शादी करने का फैसला कर लिया। युवती की मां रिश्ते से नाखुश थी।

पिस्टल कहां से खरीदी, नहीं लग सका पता : शाकिब के साथी शादाब पर अंकुर विहार थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। शाकिब ने उसकी पिस्टल से गोली मारी थी। पुलिस ने एक माह बाद घटना का खुलासा कर दिया। शादाब ने पिस्टल से कहां से खरीदी थी, इसकी जानकारी नहीं लगा सकी है।

पशुओं की पहरेदारी के लिए सोती थी गली में : नवासी ने एक गाय और कुछ बकरियां पाल रखी थीं। वह पशुओं को घर के बराबर में मौजूद पचास वर्ग गज के भूखंड में बांधकर रखती थी। उनकी रखवाली करने के चलते वह घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई बिछाकर गली में सोती थी। इसी के चलते वह आरोपी का निशाना बन गई थी।

सख्ती बढ़ाने से नाराज था आरोपी

आरोपी शाकिब ने कहा कि प्रेमिका की मां उस पर बहुत सख्ती करती थीं। उसे घर के बाहर नहीं जाने देती थीं। रात में भी घर के ही बाहर चारपाई डालकर सोती थीं। कई बार प्रयास के बाद भी वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। प्रेमिका के साथ भागने की योजना विफल होने पर वह महिला से रंजिश रखने लगा। आरोपी का कहना है कि प्रेमिका से शादी के लिए उसे मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए शादाब को प्रेमिका की मां की हत्या करने का मकसद बताकर पिस्टल ली और देर रात घर के बाहर सो रही महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह साथी के पास पहुंचा। इसके बाद दोनों फरार हो गये थे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।