Hindi Newsएनसीआर NewsLike home without head of the family Delhi High Court comment on government schools running without principals
‘मुखिया के बिना जैसे घर चलाना…’; बगैर प्रिंसिपल चल रहे सरकारी स्कूलों पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट

‘मुखिया के बिना जैसे घर चलाना…’; बगैर प्रिंसिपल चल रहे सरकारी स्कूलों पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट

संक्षेप:

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में दो सरकारी स्कूलों का संचालन बगैर प्रिंसिपल के होने पर नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि बिना मुखिया के जैसे परिवार चलाना असंभव है, उसी तरह बगैर प्रिंसिपल के सरकारी स्कूलों का संचालन संभव नहीं है।  

Mon, 3 Nov 2025 10:55 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हेमलता कौशिक
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में दो सरकारी स्कूलों का संचालन बगैर प्रिंसिपल के होने पर नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि बिना मुखिया के जैसे परिवार चलाना असंभव है, उसी तरह बगैर प्रिंसिपल के सरकारी स्कूलों का संचालन संभव नहीं है। हाईकोर्ट ने सरकार को इन स्कूलों में जल्द से जल्द प्रिंसिपल की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चीफ जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने दिल्ली सरकार को कहा कि पहले इन स्कूलों में टीचर नहीं थे। कोर्ट की सख्ती के बाद टीचर पूरे किए गए तो अब प्रिंसिपल ही नहीं है। बिना प्रिंसिपल के बहुत सारी गतिविधि बाधित होती हैं। इसलिए राज्य सरकार व संबंधित विभाग तत्काल दोनों स्कूलों में प्रिंसिपल नियुक्ति करें।

डीओई ने हलफनामे में माना था नहीं हैं प्रिंसिपल : इस मामले में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने हाईकोर्ट की बेंच के समक्ष दायर हलफनामे में माना कि दो स्कूलों में जुलाई 2025 से प्रिंसिपल के पद खाली हैं। साथ ही निदेशालय का कहना था कि उन्होंने बाकी शिक्षकों की कमी को पूरा कर दिया है। बेंच ने शिक्षा निदेशालय को कहा कि सभी विषयों के शिक्षकों को नियुक्त करना सही कदम है, लेकिन प्रिंसिपल के बगैर यह मशक्कत अधूरी नजर आ रही है।

स्कूल शुरू कराने के लिए करना पड़ा संघर्ष

हमारा प्रयास सामाजिक उत्थान नामक गैर सरकारी संगठन ने वकील अशोक अग्रवाल के माध्यम से यह याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि सर्वोदय बाल विद्यालय, सर्वोदय कन्या विद्यालय प्रेम नगर, किराड़ी स्कूल की इमारत वर्ष 2009 में बननी शुरू हुई। 2019 में इमारत तैयार हुई, लेकिन वर्ष 2025 तक पानी-बिजली की सुविधा न मिलने से स्कूल चालू नहीं हो सके। हाईकोर्ट की सख्ती पर स्कूलों को एक जुलाई 2025 से शुरू किया गया।

अदालत के दखल पर शिक्षकों की तैनाती

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इन दोनों स्कूलों का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन एक स्कूल में 1709 व दूसरे में 1702 विद्यार्थी होने के बाद भी एक स्कूल में 65 शिक्षकों की स्वीकृति के बाद महज 35 टीचर नियुक्त किए गए। वहीं, दूसरे स्कूल में 62 शिक्षकों की जगह महज 13 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। अभिभावक कोर्ट पहुंचे, तो शिक्षकों की नियुक्ति हुई, लेकिन प्रिंसिपल के पद अब भी खाली हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।