पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला, चार में से तीन आरोपी नाबालिग; ऑनलाइन मंगाया था चाकू
पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार लड़के घटना से पहले उस तरफ जाते दिखे। तकनीकी और मैन्युअल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उनके भागने के रास्ते का पता लगाया और चार में से तीन आरोपियों को दबोच लिया।

दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में पत्नी से बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो नाबालिग (17 वर्षीय) साथियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि, जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू उसके 15 वर्षीय छोटे भाई ने अपने अकाउंट का इस्तेमाल करके ई-कॉमर्स वेबसाइट 'फ्लिपकार्ट' से मंगवाया था। फिलहाल, पुलिस फरार चौथे आरोपी और हथियार मंगाने वाले 15 वर्षीय भाई की भूमिका की जांच कर रही है।
इस मामले में पुलिस को 13 मई को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली थी कि ओल्ड सीलमपुर रेलवे लाइन इलाके में एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। घायल की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि जितेंद्र पर उस वक्त हमला हुआ था, जब वह अपनी पत्नी के साथ ओल्ड सीलमपुर के जालान चौक के पास से गुजर रहे थे। तभी चार अज्ञात लड़कों ने उनकी पत्नी से बदसलूकी करने की कोशिश की।
जब जितेंद्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ मारपीट की और इसी दौरान जितेंद्र पर चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 14 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार लड़के घटना से पहले उस तरफ जाते दिखे। तकनीकी और मैन्युअल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उनके भागने के रास्ते का पता लगाया और चार में से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


