AAP सरकार ने दिया था लाइसेंस, मालवीय नगर की घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय

Subodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में हुई आगजनी की घटना को लेकर लापरवाही से जुड़े कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग झुलस गए थे। इस बीच क्षेत्र के बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने दावा किया है कि होटल को आप सरकार के दौरान लाइसेंस दिया गया था।

AAP सरकार ने दिया था लाइसेंस, मालवीय नगर की घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय

दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत के एक दिन बाद भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बुधवार को दावा किया कि पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान इस होटल को तीन साल के लिए लाइसेंस दिए गए थे।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने एएनआई को बताया कि मेरी जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने इन बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) प्रतिष्ठानों को 2024 में ही लाइसेंस जारी कर दिए थे। ये लाइसेंस आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दिए गए थे और इनकी वैधता तीन साल थी। इस बीएंडबी को अधिकतम 6 कमरे रखने की अनुमति थी। हालांकि उन्होंने अपने कमरों का विस्तार किया या रसोईघर बनवा लिए। इस वजह से स्थापित नियमों के पालन में कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक चेतावनी है और उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है। बीएंडबी योजना का दुरुपयोग करने वाले होटल मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। ऐसी दुखद घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। सरकार किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे सभी भवनों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर में एक दिन पहले लगी भीषण आग के बाद गिरफ्तार किए गए होटल के मालिक और आरोपी लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि उनके पास होटल का व्यक्तिगत रूप से देखरेख करने का समय नहीं था। सूत्रों ने यह भी बताया कि बजाज ने दावा किया कि उन्होंने होटल के दैनिक कामकाज का जिम्मा किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था। वह आदमी बिलिंग, लेखा-जोखा और प्रबंधन संभाल रहा था।

बजाज ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि कमरों का आकार बढ़ाने और अन्य बदलावों का सुझाव किसी अन्य आदमी ने दिया था। उस आदमी ने कहा था कि ये चीजें सामान्य हैं और दिल्ली में सब कुछ चलता है। पूछताछ के दौरान बजाज ने यह भी स्वीकार किया कि होटल के पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से परिसर से जुड़ी चीजों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से जुड़ी कई संपत्तियों के स्वामित्व और नियंत्रण की भी जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है ताकि उसके दावों की पुष्टि की जा सके और संबंधित लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।