गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, बाथरूम में मिला; छुट्टी का ऐलान

Feb 25, 2026 03:15 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली। सुबह करीब 5:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, बाथरूम में मिला; छुट्टी का ऐलान

गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली। सुबह करीब 5:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी और एहतियातन स्कूल की छुट्टी का संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों पर फ्लैश कर दिया। सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस लाठी-डंडे और हेलमेट के साथ मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में ट्रेस हुआ है और बेहोश करके पकड़ने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बाथरूम से तीन-चार बार टैकुलाइजर गन से कांटे चलाने के बाद भी तेंदुए को निशाना नहीं लगा। अब बाथरूम की दीवार में छेद किया जा रहा है ताकि उसमें से गन को निकाल कर तेंदुए को बेहोश किया जा सके।

इससे पहले गोविंदपुरम रोड पर दोनों ओर से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तेंदुआ किस दिशा से आया।

leopard

फुलवारी के पास लेटा दिखा तेंदुआ

वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी निमी कुचिया ने बताया था कि तेंदुआ स्कूल परिसर में बनी फुलवारी के पास लेटा हुआ है। उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गोविंदपुरम जी-ब्लॉक निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के 5:13 बजे तेंदुआ स्कूल के पीछे वाली मुख्य सड़क पर आबादी की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके दो मिनट बाद, 5:15 बजे वह वापस लौटा और स्कूल परिसर में कूदता नजर आया। गुरचरण सिंह के मुताबिक, यह पूरी घटना उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

ghaziabad school

आसपास के इलाकों में दहशत

घटना के बाद से स्कूल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भय बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आज विद्यालय में परीक्षा होनी थी, बुधवार को होने वाले पेपर की आगे के लिए टाल दिया गया है। स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है, लेकिन बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं है। फिलहाल तेंदुआ कहां से आया और कितने समय से क्षेत्र में था, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।