Hindi Newsएनसीआर NewsLaxmi Nagar Triple Murder Case Diary will reveal the secret of the crime
लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर केस: डायरी से खुलेगा वारदात का राज!

लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर केस: डायरी से खुलेगा वारदात का राज!

संक्षेप:

जांच में पता चला कि आरोपी यशबीर सिंह आर्थिक तंगी में था। पुलिस को पता चला कि परिवार ने कम से कम 11 लोगों से कर्ज लिया था। वहीं आरोपी के पिता धरमबीर ने दावा किया है कि उन्हें कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी।

Jan 09, 2026 01:29 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को एक डायरी हाथ लगी है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक पुलिस फोरेंसिक जांच के जरिए ये पता लगाने की कोशिश में है कि डायरी को किसने लिखा है और इसका केस से क्या संबंध है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया कि डायरी में न केवल परिवार के रोजमर्रा के मामलों का रिकॉर्ड है, बल्कि इसमें केमिकल और नेक्सट लाइफ कॉन्सेप्ट (परलोक की अवधारणा) का भी जिक्र है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच में पता चला कि आरोपी यशबीर सिंह आर्थिक तंगी में था। पुलिस को पता चला कि परिवार ने कम से कम 11 लोगों से कर्ज लिया था। वहीं आरोपी के पिता धरमबीर ने दावा किया है कि उन्हें कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी। मृतकों की पहचान कविता (46) और मेघना (24) और मुकुल (14) के रूप में हुई है। मेघना लैब कर्माचारी थीं तो वहीं मुकुल कक्षा सातवीं का छात्र था।

यशबीर ने खुद लक्ष्मी नगर थाना पहुंचकर जुर्म कबूल किया था। यशबीर सिंह के पिता ट्रक ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर ही रहते हैं।

वहीं रिश्तेदारों के अनुसार, मूल रूप से पानीपत के निवासी इस परिवार के पास खेती के लिए काफी जमीन, जेसीबी और ट्रैक्टर जैसी भारी मशीनरी है। परिवार ने पिछले कुछ साल में कई बड़े सौदे किए हैं। नवंबर में लगभग 60 लाख रुपये में एक मकान बेचा था।

ये भी पढ़ें:ना फिंगर प्रिंट थे, ना CCTV फुटेज; फिर भी आरोपी को राजस्थान से ढूंढ लाई पुलिस
ये भी पढ़ें:लूटने आया और ले ली जान; घर का पुराना केयरटेकर ही निकला दिल्ली डबल मर्डर का कातिल
ये भी पढ़ें:दिल्ली के शाहदरा में सनसनीखेज डबल मर्डर, मास्कधारी संदिग्ध CCTV में कैद

रिश्तेदारों के मुताबिक परिवार इन पैसों से लक्ष्मी नगर में एक घर खरीदने की प्लानिंग में था। आपको बता दें कि यशबीर ने खुद लक्ष्मी नगर थाना पहुंचकर जुर्म कबूल किया था। यशबीर सिंह के पिता ट्रक ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर ही रहते हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।