लॉरेंस बिश्नोई के लिए दलाली करता है…; गोल्डी ओर रोहित गोदारा गैंग ने वकील पर गोलीबारी की जिम्मेदारी
दिल्ली में मंगलवार रात लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ओर रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उन्होंने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये लॉरेंस के लिए दलाली करता है।

दिल्ली में मंगलवार रात लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ओर रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उन्होंने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये लॉरेंस के लिए दलाली करता है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगा। बता दें, कश्मीरी गेट इलाके में हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने कार सवारों पर चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में संदीप नाम के शख्स को दो गोली लगी थी और कार सवार शख्स लारेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे थे।
बताया जाता है कि अधिवक्ता संदीप और दीपक अपनी कार में मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे कार में बैठे और ड्राइवर आगे बढ़ा, इसी दौरान बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। फिर ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ाई और सिविल लाइंस स्थित मेडन होटल के सामने रुक गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संदीप को दो गोली लगने की बात सामने आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक उत्तर जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
पोस्ट कर दी धमकी
राहुल फतेहपुर नवीन बॉक्सर ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है, वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी।
पोस्ट में आगे कहा गया है कि आज तो भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया। अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन हैं जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

