Hindi Newsएनसीआर NewsLand compensation rates to increase in Noida-Greater Noida farmers
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान होंगे मालामाल,  जमीनों के मुआवजा रेट और बढ़ाने की तैयारी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान होंगे मालामाल, जमीनों के मुआवजा रेट और बढ़ाने की तैयारी

संक्षेप:

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के किसानों की जमीनें भी अब बढ़ी दरों पर अधिग्रहित करने की तैयारी है। इसके लिए नई मुआवजा दरों पर विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के दौरे के दौरान इस मामले के उठने के बाद शासन स्तर पर अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।

Nov 30, 2025 08:20 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के किसानों की जमीनें भी अब बढ़ी दरों पर अधिग्रहित करने की तैयारी है। इसके लिए नई मुआवजा दरों पर विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के दौरे के दौरान इस मामले के उठने के बाद शासन स्तर पर अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर थे। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उनके सामने जमीन अधिग्रहण के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिलने वाली मुआवजे की राशि को बढ़ाने का आग्रह किया था। विधायक ने कहा था कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से मुआवजा राशि नहीं बढ़ी है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। विधायक की मानें तो मुख्यमंत्री ने इस मामले में औद्योगिक विकास आयुक्त को जमीन अधिग्रहण की राशि में संशोधन के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 5,100 रुपये, ग्रेटर नोएडा में 4,100 रुपये और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा राशि मिल रही है। अब इसमें संशोधन की तैयारी चल रही है।

अधिकारियों के अनुसार, नोएडा में दरों को बढ़ाकर नौ हजार रुपये और ग्रेटर नोएडा में सात हजार रुपये प्रति वर्गमीटर करने का विचार है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वर्ष 2024 में ही दरें संशोधित की गई थीं, इसलिए यहां बढ़ोतरी की संभावना कम है।

2 दिसंबर को फैसला संभव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 2 दिसंबर को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अधिग्रहित जमीनों की मुआवजा राशि बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। अगर कैबिनेट इस पर सहमत होती है तो किसानों को उनकी जमीन के लिए ज्यादा मुआवजा राशि मिल सकेगी।

गौतमबुद्ध नगर में वर्तमान मुआवजा दरें

क्षेत्र मुआवजा दरें

नोएडा :- 5100 रुपये प्रति वर्ग मीटर

ग्रेटर नोएडा :- 4100 रुपये प्रति वर्ग मीटर

यमुना सिटी :- 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।