200 बीमार, कई तो अब भी ICU में; ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 3 सोसाइटी में कुट्टू के आटे का कहर, कहां से आया था 'जहर'

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड, रॉयल कोर्ट और इको विलेज-3 सोसाइटी में महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से दो सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें काफी लोगों की हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

200 बीमार, कई तो अब भी ICU में; ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 3 सोसाइटी में कुट्टू के आटे का कहर, कहां से आया था 'जहर'

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड, रॉयल कोर्ट और इको विलेज-3 सोसाइटी में महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से दो सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें काफी लोगों की हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 25 से अधिक लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचारके बाद घर भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को तीनों सोसाइटियों से सैंपल लेने समेत कुट्टू का आटा तैयार करने वाली फैक्टरी को सील कर दिया है।

लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी सोसायटियों में खुले जनरल स्टोर से ही आटा खरीदा था। शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी, कचौड़ी और पूरी आदि व्यंजन बनाकर खाए थे, जिसके थोड़ी देर बाद ही घबराहट महसूस होने लगी और उल्टी शुरू हुई। घर पर दवाई लेने पर भी उन्हें आराम नहीं मिला। थोड़ी देर बाद लोगों का शरीर कांपने लगा और वे चक्कर खाकर नीचे गिरने लगे। इसके बाद परिजन घबरा गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई की हालत अधिक खराब होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया, इनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। सोसाइटी में अब भी कई लोगों को पेट दर्द आदि की शिकायत बनी हुई है।

यथार्थ अस्पताल नोएडा एक्सटेंशन के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रविवार को कुल 28 मरीज अस्पताल आए थे, जिनमें 15 महिलाएं, 7 पुरुष एवं 6 बच्चे शामिल रहे। इन्हें लूज मोशन, सिरदर्द एवं डायरिया की शिकायत थी। उन्होंने कुट्टू के आटा से बना भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरू हुई। सोसाइटी में एकाएक लोगों की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। लोगों के बीमार पड़ने के बाद रविवार रात करीब 10:00 बजे से ही अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी। तीनों सोसाइटियों से नजदीक होने के कारण सबसे अधिक लोग न्यूमिड अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। यहां एक साथ अधिक मरीज आने और उनकी हालत खराब पर अस्पताल प्रबंधन ने लोगों को उपचार देने के लिए गैलरी में स्ट्रेचर लगाकर इलाज किया। रात करीब 1 बजे तक लोग लगातार अस्पताल में बीमारी की शिकायत लेकर आते रहे, जिनमें से सभी लोगों को एक जैसी ही उल्टी, शरीर के कांपने और चक्कर की शिकायत थी।

चिपियाना बुजुर्ग की फैक्टरी का था आटा

ग्रेनो वेस्ट की जिन तीन सोसाइटियों में हाशिवरात्रि के दिन जो कुट्टू का आटा खाकर लोगों की तबीयत बिगड़ी, वह चिपयाना बुजुर्ग स्थित एचडी स्पाइसेज नामक फैक्टरी में तैयार हुआ था। सोसाइटियों के स्टोर पर इसी फैक्टरी से यह आटा पहुंचा था। जांच के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने अवैध फैक्टरी संचालक विश्वेंद्र के खिलाफ बिसरख कोतवाली में तहरीर दी है। उसके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होगी। आरोपी संचालक 2021 से मिलावटी आटा परोस रहा था।

कई बच्चों और बुजुर्गों की हालत गंभीर

रॉयल कोर्ट व हिमालय प्राइवेट सोसाइटी में कई लोग ऐसे हैं जो अपने पूरे परिवार के साथ ही अस्पताल में भर्ती हैं। उनके 6 से 14 साल तक के बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों को हुई है, जिनको उल्टी, चक्कर और शरीर कांपने के कारण हालत अधिक खराब हो गई। उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा आईसीयू में रखा गया है। अब भी कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

क्या बोले पीड़ित

इको विलेज 3 की निकिता ने बताया कि व्रत के भोजन के बाद से ही उन्हें लगातार चक्कर आ रहे हैं। अब भी हालत में सुधार नहीं है। वहीं, रॉयल कोर्ट के अभिषेक ने कहा, 'मेरी पत्नी, बेटी और घर पर सभी सदस्य बीमार हैं। पिता की हालत अधिक खराब है, जो कि आईसीयू में भर्ती हैं। लगातार डॉक्टर द्वारा उपचार दिया जा रहा है।' हिमालय प्राइड के निवासी आकाश गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों का व्रत नहीं था, उन्होंने एक या दो कुत्तों को पकौड़ी खिलाई, वह भी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सैंपल लेने के बाद फैक्टरी सील

सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश कुमार ने कहा कि जैसे ही विभाग को इसकी जानकारी मिली, बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया। तीनों सोसाइटियों से सैंपल लेने के साथ ही आपूर्तिकर्ता की फैक्टरी को सील किया गया है। यहां से नमूने भी भरे गए हैं। टीम ने अन्य स्थानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है।

तीन जगहों से लिए गए नमूने

कुट्टू का आटा खाकर लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को तीनों सोसाइटियों में जांच की और नमूने भरे। बताया गया कि रॉयल कोर्ट सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी की मार्केट स्थित प्रशांत स्टोर से कुट्टू का आटा खरीदा था। जांच में पता चला कि संचालक के पास इसका लाइसेंस ही नहीं था। टीम ने प्रशांत स्टोर को तत्काल सील कर दिया। वहीं सुपरटेक इको विलेज में विकास जनरल स्टोर से लोगों ने आटा खरीदा था, यहां से भी कुट्टू समेत कई खाद्य पदार्थ के नमूने भरे गए, जबकि हिमालय प्राइड स्थित अपना स्टोर से नमूने भरे गए हैं। टीम ने स्टोरों से नमूने लेने के बाद शेष आटा सीज कर दिया। बताया गया कि लोग एक ब्रांड का आटा खाने से बीमार हुए। तीनों स्टोरों से एक-एक नमूना भरा गया।

गाजियाबाद के पते पर गौतमबुद्ध नगर में चल रही थी फैक्टरी

टीम ने स्टोर संचालकों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें उन्होंने यह आटा चिपयाना बुजुर्ग स्थित एचडी स्पाइसेज नामक फैक्टरी से आपूर्ति कराया है। टीम वहां भी पहुंची। यहां उसे आटा चक्की मिली। यहां पता चला कि फैक्टरी का गाजियाबाद में वर्ष 2021 में पंजीकरण हुआ था। फैक्टरी पर भी गाजियाबाद ही पता दर्ज मिला। साथ ही उसके ब्रांडिंग रेफर पर भी गाजियाबाद का पता लिखा हुआ था, जबकि फैक्टरी गौतमबुद्धनगर में चल रही थी। टीम को मौके पर कुट्टू का आटा नहीं मिला, यहां टीम ने अभियान चलाकर कई पदार्थों की जांच की। संचालक पहले ही कुट्टू का पूरा आटा सप्लाई कर चुका था। यहां से टीम ने हल्दी और मिर्च पाउडर का एक-एक नमूना लिया।। साथ ही लाइसेंस न मिलने पर फैक्टरी को सील कर दिया। अब यहां किसी प्रकार की गतिविधि नहीं हो सकेगी। फैक्टरी के संचालक विश्वेन्द्र सिंह ने आटा सप्लाई किया जाना स्वीकार किया है। निर्माण इकाई खसरा नंबर 507 में स्थित है, जो कि जनपद गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आता है। इस प्रकरण में विभाग ने थाना बिसरख में भी तहरीर दी गई है।

क्रॉसिंग रिपब्लिक में भी लोग बीमार

ग्रेनो वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल में क्रॉसिंग रिपब्लिक जीएस 7 सोसाइटी का एक परिवार भर्ती है। कुट्टू का आटा खाने के बाद उनकी भी तबीयत खराब हुई है। उल्टी और चक्कर आने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पीड़ित मनीष ने बताया कि शाम के समय उनके परिवार ने भी कुट्टू का आटा खाया था। ऐसे में उनके पिता की तबीयत अधिक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अच्छेजा से भी इलाज कराने पहुंचे

अच्छेजा गांव स्थित दो कॉलोनी के करीब नौ से अधिक लोग शिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़ गए। सभी लोग बादलपुर सीएचसी में भर्ती है, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। निवासी राजकुमार और रेखा ने बताया कि व्रत खोलने के लिए कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद से ही उन्हें उल्टी व चक्कर आने लगे। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। तब जाकर उनके सुधार हालत में सुधार आया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।