Hindi Newsएनसीआर Newskoyal enclave 10 mva new power substation will provide relief thousands of residents in Ghaziabad
कोयल एंक्लेव में बनेगा नया बिजलीघर,गाजियाबाद में हजारों घरों को पावर कट-लो वोल्टेज से मिलेगी मुक्ति

कोयल एंक्लेव में बनेगा नया बिजलीघर,गाजियाबाद में हजारों घरों को पावर कट-लो वोल्टेज से मिलेगी मुक्ति

संक्षेप:

गाजियाबाद के कोयल एंक्लेव में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए अगले महीने से नया सब स्टेशन बनाने का काम शुरू करने की योजना है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) यहां 10 एमवीए का सब स्टेशन बनाएगा। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी को फायदा होगा।  

Jan 19, 2026 01:55 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के कोयल एंक्लेव में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए अगले महीने से नया सब स्टेशन बनाने का काम शुरू करने की योजना है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) यहां 10 एमवीए का सब स्टेशन बनाएगा। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी को फायदा होगा। जीडीए ने वर्ष 2005 में कोयल एंक्लेव योजना लॉन्च की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोनी के पास करीब 50 हेक्टेयर में फैली इस कोयल एंक्लेव योजना में ग्रुप हाउसिंग, आवासीय, व्यावसायिक, दुकान, औद्योगिक आदि छोटे बड़े साइज के प्लॉट हैं। साथ ही प्राधिकरण के निर्मित वन और टू बीएचके फ्लैट भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के विस्तार की तैयारी, गाजियाबाद के इन इलाकों को होगा फायदा

जानकार बताते हैं कि यहां 20 हजार से अधिक आबादी रहती है, लेकिन योजना अभी तक पूरी तरह विकसित नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण कई विकास कार्य अधूरे होना है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां पांच एमवीए का सब स्टेशन है, जिस कारण क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली की आपूर्ति में बाधा होती है। इस समस्या को देखते हुए गाजियाबाद प्राधिकरण योजना में 10 एमवीए का नया सब स्टेशन बना रहा है, ताकि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर हो। इससे यहां बिजली फाल्ट की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। साथ ही अन्य आवंटी भी अपने आवास बनाने के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर सकेंगे।

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि योजना को विकसित करने के लिए प्राधिकरण विभिन्न तरह के विकास कार्य कर रहा है। साथ ही सब स्टेशन भी तैयार होगा, जिसका अगले माह से काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:खोड़ा के 10 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज,अस्थायी पोस्ट से मिलेगा हर दिन 7 MLD पानी

दो करोड़ की लागत से सब स्टेशन बनेगा

कोयल एंक्लेव में नया सब स्टेशन तैयार होगा, जिस पर 2.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उम्मीद है कि छह से आठ महीने में सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे बिजली विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा, ताकि योजना में यहां से बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सके।

जीडीए के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल का कहना है कि कोयल एंक्लेव में नया सब स्टेशन बनेगा, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सब स्टेशन के बनने से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और बेहतर होगी, जिससे वहां रहने वाली आबादी को फायदा होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।