Hindi Newsएनसीआर Newskissa dilli ka old delhi jamun wali gali street name tree missing
किस्सा दिल्ली का: कभी देखी है जामुन वाली गली? जितना रोचक नाम उतनी मजेदार कहानी

किस्सा दिल्ली का: कभी देखी है जामुन वाली गली? जितना रोचक नाम उतनी मजेदार कहानी

संक्षेप:

Kissa Dilli Ka Part 28: 'किस्सा दिल्ली का' सीरीज के पार्ट-28 में आज हम दिल्ली की 'जामुन वाली गली' की रोचक कहानी बता रहे हैं। जितना रोचक इसका नाम है उतना ही खास इसका इतिहास भी है।

Nov 08, 2025 01:15 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में एक नाम है – 'जामुन वाली गली'। सुनने में लगता है जैसे अभी भी कोई विशाल जामुन का पेड़ खड़ा होगा, जिसके नीचे बच्चे लाठियों से फल झाड़ते होंगे। लेकिन सच ये है कि यहां आज एक भी पेड़ नहीं है। न जामुन, न कोई और। बस नाम बचा है और कुछ बूढ़ी आंखों में उसकी चमकती यादें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बचपन का वो विशालकाय जामुन, जिसे बच्चे लाठी मार-मारकर लूटते थे

60 पार कर चुके मुहम्मद सईद आज भी उसी गली में लिफाफा बनाने की छोटी-सी वर्कशॉप चलाते हैं। शाम ढले जब वो कुर्सी डालकर बाहर बैठते हैं, तो उनका दोस्त और लोकल पत्रकार फसीउल्लाह भी आ जाते हैं। आंखें मूंदकर सईद बताते हैं, 'वो पेड़ इतना बड़ा था कि उसकी छांव में आधी गली ढक जाती थी। जामुन का सीजन आते ही हम बच्चे लाठी लेकर दौड़ते। ऊपर से जामुन बरसते, तो लगता जैसे कोई काली बारिश हो रही हो।'

मस्जिद का आंगन, मीठे पानी का कुआं और वो डरावना फैसला

उसी गली में है जामुन वाली मस्जिद। सईद बताते हैं कि पेड़ मस्जिद के आंगन में था और उसके बगल में एक कुआं। पानी इतना मीठा कि आज भी ज़ुबान पर आ जाता है। बच्चे कुएं में गिर न जाएं इसलिए उसे ढक दिया गया। फिर एक दिन पेड़ कमजोर होने लगा। डर था कि गिर पड़ेगा, किसी को चोट लग जाएगी। इसलिए करीब 50 साल पहले इसे काट दिया गया।

जामुन वाली गली

दिल्ली की गलियां जो पेड़ों के नाम पर जिंदा हैं

फसीउल्लाह बताते हैं कि दिल्ली में ये पहली ऐसी गली नहीं है जिसका नाम किसी पेड़ पर है। दिल्ली में पहाड़ी गली भी जहां कभी इमली का पेड़ था। वहीं अमरूद वाली गली भी है जहां गुटली वाले अमरूद का पेड़ था। लेकिन बस अब गली के नाम में ही पेड़ बचे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।