अरविंद केजरीवाल डर गए थे; TMC के सांसद ने AAP चीफ को लेकर क्यों कहा ऐसा
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद भाजपा से निकाले गए आजाद ने कहा कि उस घटनाक्रम में अरविंद केजरीवाल डर गए थे और इसलिए माफी मांग ली थी।

1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने अलगाव की वजहों को याद करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद भाजपा से निकाले गए आजाद ने कहा कि उस घटनाक्रम में अरविंद केजरीवाल डर गए थे और इसलिए माफी मांग ली थी।
कीर्ति आजादा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष का नाम लिया और कहा कि उन्हें डरना नहीं चाहिए था। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजहों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में 2015 को इस घटनाक्रम को याद किया। उन्होंने भाजपा से नाराजगी की कई वजहों का जिक्र करते हुए अरुण जेटली पर लगाए अपने आरोपों को लेकर कहा, ‘इन्होंने कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और जब अरुण जेटली के 400 करोड़ के कागज मेरे नहीं थे, डीडीसीए के थे, मनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के कागज थे। रिटायर्ड जस्टिस विक्रमजीत सेन थे सुप्रीम कोर्ट, उन्होंने भी वही बात कही जो मैंने कही थी। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम तो झूठ बोलते हो। मैंने कहा जी मुझसे गलती हो गई, 398 करोड़ थे, 2 करोड़ कम थे।’
कीर्ति आजाद ने कहा कि पूरी पार्टी उनके खिलाफ हो गई थी और प्रलोभन भी दिया गया। लेकिन वह अड़े रहे। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं गिरा नहीं। मैं अपनी बात पर अड़ा रहा। ट्रोल मेरे पीछे लगे रहे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। योर पॉपुलैरिटी इस नोन बाय द नंबर ऑफ क्रिटिक्स यू हैव (आपकी लोकप्रियता इस बात से पता चलती है कि आलोचक कितने हैं।) पूरी बीजेपी मेरे खिलाफ हो गई। जब मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया तो उन्होंने कहा कि हम निकाल देंगे। मैंने कहा कि तुम क्या निकालोगे मैं खुद ही छोड़ देता हूं। मैंने कहा था कि सांसद रहूं या ना रहूं 1983 की विश्व कप विजेता तो रहूंगा ना। जो भारत मां की आन, बान, शान के लिए खेला था। '
अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद से जब पूछा गया कि इस मुद्दे पर जो अरविंद केजरीवाल ने पीसी की थी, उन्हें भी कागज उन्होंने (आजाद) ने ही दिए थे क्या? इस पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'डर गए अरविंद जी, नहीं कागज तो ओपन थे ना, जब मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया तो कागज तो बांटे गए थे। डर गए अरविंद, डरना नहीं चाहिए था, पता नहीं क्यों डर गए अरविंद केजरीवाल।' अरविंद केजरीवाल की ओर से मांगी गई माफी से जुड़े सवाल पर कीर्ति आजाद ने कहा, 'माफी मांग ली क्योंकि राम जेठमलानी ने कुछ ऐसे शब्द यूज कर दिए। जो रजिस्ट्रार थे, उन्होंने कहा कि ये शब्द अरविंद केजरीवाल के हैं? तो उन्होंने कहा कि उन्हीं के हैं। इस चक्कर में उनपर मानहानि का मुकदमा कर दिया। अब क्योंकि उनके अधिकृत वकील थे और वह उस शब्द का इस्तेमाल कर लें तो यानी कि डिफेंडेंट ने ही वह बात बोली थी। इस वजह से उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


