दिल्ली पुलिस को गृहमंत्री देते हैं 'लाठी-हथियार' चलाने का आदेश? किरण बेदी ने क्या बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर गृह मंत्रालय से आदेश नहीं आता है। उन्होंने कहा कि यह मौके पर मौजूद अधिकारियों को तय करना होता है कि कब क्या करना है।

kiran bedi
किरण बेदी ने कहा कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को ही लेना होता है फैसला।

जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से पुलिस पर अत्यधिक बलप्रयोग का आरोप लगाया जा रहा है। विपक्षी पार्टियां इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमलावर हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में भी उन पर निशाना साधा। इस बीच देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा है कि पुलिस को ऐक्शन लेने के लिए किसी के निर्देश की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि स्थिति के मुताबिक मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी या ड्यूटी पर तैनात अफसर यह फैसला करते हैं।

किरण बेदी ने पीटीआई से बात करते हुए सवाल किया कि गृह मंत्री से निर्देश आने का दावा करने वालों के पास क्या कोई सबूत है? क्या किसी अधिकारी ने उन्हें बताया है कि उन्हें निर्देश मिला था? बेदी ने गृहमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'इस तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति में मौके पर मौजूद अधिकारियों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति से निर्देश की आवश्यकता नहीं होती। यदि वरिष्ठ अधिकारी वहां नहीं हैं और अधिकारी को लगता है कि ऐसी परिस्थिति बन गई है कि जान-माल को खतरा है तो वह ऐक्शन ले सकता है। उसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करने की जरूरत नहीं।'

ना आता है ऐसा आदेश, ना ही वैध है: बेदी

बेदी ने कहा कि जब आप (पुलिस अफसर) ऐसी परिस्थिति से निपटते हैं तो आदेश का इंतजार नहीं करते हैं, जैसी स्थिति होती है, पूरी जवाबदेही और नियंत्रण के साथ ऐक्शन लिया जाता है। आप जो भी करते हैं आप जवाबदेह होते हैं, आप यह नहीं कह सकते हैं कि मुझे किसी ने कहा था। यह आपकी जवाबदेही होती है। उन्होंने कहा, 'यदि कोई गृहमंत्री पर आरोप लगा रहा है तो यह गलत है, पहली बात तो ऐसे आदेश आते नहीं, और यदि आए भी तो वैध नहीं और तीसरा कि इसकी जरूरत नहीं होती। मेरी जानकारी के मुताबिक, ऐसा कभी कोई आदेश नहीं आता है।'

बेदी ने दिया अपना उदाहरण

बेदी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसे सैकड़ों प्रदर्शन देखे हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'हम स्थिति के मुताबिक ऐक्शन लेते थे क्योंकि मैं मौके पर हूं, मैं समझ सकती हूं, मैं देख सकती हूं, मैं समझ सकती हूं कि कब क्या करने की जरूरत है। और जब ऐक्शन लिया जाता है तो पूरे नियंत्रण के साथ क्योंकि रक्षा करना होता है, चोट पहुंचाना उद्देश्य नहीं होता।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपुलिस को गृहमंत्री देते हैं 'लाठी-हथियार' चलाने का आदेश? किरण बेदी ने क्या बताया