'मनुवादियों तुम आतंकी हो, जान से मार दो चाहे मुझे, प्रेमानंद मेरे लिए...'; CJP नेता विजेता दहिया- VIDEO
CJP spokesperson Vijeta Dahiya on Premanand Maharaj: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। दहिया ने कहा, प्रेमानंद मेरे लिए… जानिए क्या है पूरा मामला।

CJP spokesperson Vijeta Dahiya on Premanand Maharaj: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज को लेकर बुरी तरह भड़कते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मनुवादियों को आतंकवादी कहा और फिर बुरी तरह भड़कने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि विजेता ने चिल्लाते हुए कहा- तुम मुझे मार लो। चाहे तो मुझे जान से मार दो, लेकिन... आखिर ऐसी क्या बात हुई कि सीजेपी के प्रवक्ता इतना भड़क गए। इस वीडियो को दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
मनुवादियों तुम आतंकी हो, विजेता दहिया
वीडियो में दहिया कहते हैं- "मनुवादियों तुम आतंकी हो। तुम आतंकी हो। जून छह को तुम मेरे पीछे पड़े। आज दोपहर को दो लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। अब भाई मैं नहीं हूं कोई छह फीट का बॉडी बिल्डर कि चार लोगों से लड़ूं और न मुझे लड़ना पसंद है। मेरा मानना ये है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां पर पुलिस का काम है, आपको सुरक्षा देना और आपकी बोलने की आजादी को सुरक्षित करना।
जान से मार दो चाहे मुझे, प्रेमानंद मेरे लिए महाराज नहीं
प्रेमानंद की जहां तक बात है, नहीं हैं महाराज मेरे लिए। इतना कहते-कहते विजेता दहिया भड़कने लगे और फिर बोले- नहीं हैं वो मेरे लिए महाराज। उन्होंने कहा था, जो आसाराम है वो मेरे राम और ठाकुर हैं। राम और कृष्ण से तुलना की, गलत की। इसके बाद विजेता और बुरी तरह भड़कने लगे। कहा- तुम मार दो मुझे। तुम जान से मार दो, लेकिन तब भी नहीं कहूंगा प्रेमानंद को महाराज। ये मेरी फ्रीडम ऑफ स्पीच है। तुम मानते हो प्रेमानंद को भगवान। मैं नहीं मानता। मैं तु्म्हारी गुंडागर्दी नहीं सहूंगा, चाहे जान से मार दो मुझे।
प्रोटेस्ट से गायब हुए विजेता, वीडियो वायरल
आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 20 जुलाई को संसद चलो का बुलावा दिया गया था। इसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि विजेता प्रोटेस्ट को छोड़कर वर्गर खाने चले आए हैं। एक अन्य वीडियो में दो लड़कों द्वारा सवाल-जवाब भी करते दिखाया गया था, जिस पर विजेता चुप्पी साधे दिखे थे। हालांकि बाद में विजेता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने प्रोटेस्ट में न होने की बात की सफाई दी। उनके मुताबिक, प्रोटेस्ट के बाद वो नहाने-धोने घर चले गए थे। इसके साथ ही उन्हें भूख भी लगी थी।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

