Hindi Newsएनसीआर NewsKicked me in stomach stripped my son Woman narrates horrific ordeal family assaulted in Lakshmi nagar Delhi
मुझे पेट में लात मारी, मेरे बेटे के को नंगा कर…; लक्ष्मी नगर कांड की पीड़िता ने बताई आपबीती

मुझे पेट में लात मारी, मेरे बेटे के को नंगा कर…; लक्ष्मी नगर कांड की पीड़िता ने बताई आपबीती

संक्षेप:

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक परिवार को बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक विवाद के बाद एक शख्स से मारपीट की गई, उसकी पत्नी से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और उसके बेटे को निर्वस्त्र कर पीटा गया।

Jan 05, 2026 05:16 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक परिवार को बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक विवाद के बाद एक शख्स से मारपीट की गई, उसकी पत्नी से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और उसके बेटे को निर्वस्त्र कर पीटा गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है जो पीड़ित के जिम में केयरटेकर के तौर पर काम करता था। घटना में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब सतीश ने दंपति को धोखा देकर जिम पर कब्जा कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस को दो जनवरी को इस घटना के संबंध में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को घायल अवस्था में पाया, जिन्हें हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्य पुलिस थाने पहुंचे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने बताई पूरी बात

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस बीच महिला ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया,यह संपत्ति हमारे नाम पर है। क्या हम अपनी ही संपत्ति पर खड़े नहीं हो सकते? उस दिन मैं और मेरे पति घर के बाहर खड़े थे। तभी शुभम यादव नाम का एक लड़का आया और उसने मेरे पति को पकड़ लिया। जब मैंने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो पिंटू यादव नाम का एक आदमी आया। उसने अपनी थार गाड़ी इतनी तेजी से रोकी कि मेरे पति बाल-बाल बच गए। उसके बाद, उसने मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। उसका बेटा मुझे पीटने लगा। विकास यादव, पिंटू यादव और शुभम यादव ने मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले कि मैं अपने पति को बचा पाती, उन्होंने उसे एक पेड़ के पास ज़मीन पर पटक दिया और मुझे धक्का देकर दूर कर दिया।

महिला ने आगे कहा, उन्होंने मेरे पेट में लात मारी, मेरे बाल खींचे। उन्होंने मुझे इतना अपमानित किया, मैं मदद के लिए पुलिस स्टेशन भागी। तब तक ये लोग घर में घुस चुके थे और मेरे बेटे को घसीट कर ले गए। उन्होंने उसके सारे कपड़े उतार दिए। उसे नंगा करके पीटा गया। लोग देख रहे थे। मेरा बेटा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, क्या यह बलात्कार से कम है?

वहीं महिला के पति ने कहा, 2 जनवरी को दोपहर करीब 3-3:30 बजे मैं बाहर खड़ा था। तभी पिंटू यादव के नौकर शुभम यादव और उसने मुझे धक्का दिया। उसके बाद पिंटू यादव और शुभम यादव ने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे चेहरे पर घूंसे मारते रहे। पिंटू यादव का हमारे घर के नीचे एक फिटनेस सेंटर है। मेरे बेटे की शादी 10 दिन बाद है। उसने उसे बुरी तरह पीटा। मैंने उसे सड़क पर पड़ा देखा। मेरे दोनों बेटे घर छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए हैं। हमें नहीं पता कि वे कहां हैं। पुलिस ने अभी तक सिर्फ पिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। बाकी सब फरार हैं। मैं चाहता हूं कि उन सभी को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।