केजरीवाल ने व्हाट्सऐप मेसेज शेयर करके लिखा- कट्टर पढ़ा लिखा हिंदू, भाजपा ने लगा दी क्लास

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर व्हाट्सऐप मेसेज का एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- कट्टर पढ़े-लिखे हिंदू का मेसेज। दिल्ली भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा- फर्जीवाड़ा करने में केजरीवाल जैसा कोई नहीं। चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए।

केजरीवाल ने व्हाट्सऐप मेसेज शेयर करके लिखा- कट्टर पढ़ा लिखा हिंदू, भाजपा ने लगा दी क्लास

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ताजा ट्वीट से नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर व्हाट्सऐप मेसेज का एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- "कट्टर पढ़े-लिखे हिंदू का मेसेज।" दिल्ली भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा- "फर्जीवाड़ा करने में केजरीवाल जैसा कोई नहीं। चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए।" जानें आखिर उस मेसेज में क्या है, जिसके बाद से बयानबाजी तेज हो गई है।

चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए

केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में नीट-जेईई पेपर ठीक से न कराने और अलख पांडे का इंटरव्यू देखने जैसी बातों का जिक्र किया गया है। केजरीवाल ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- "सोसाइटी व्हाट्सऐप ग्रुप में एक कट्टर पढ़े-लिखे हिंदू का मेसेज।" केजरीवाल के इस ट्वीट पर दिल्ली भाजपा ने हमला करते हुए लिखा- “फर्जीवाड़ा करने में केजरीवाल जैसा कोई नहीं। चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए।”

भाजपा ने लगाई क्लास, फर्जी नैरेटिव का आरोप

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए ट्वीट को झूठा बताते हुे लिखा- "महाठग ने खुद ही खाली बैठे एक मैसेज लिखा, विभव के नम्बर पर भेज दिया और फिर स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट कर चल दिए फर्जी नैरेटिव बनाने।" केजरीवाल के स्क्रीनशॉट को झूठा बताने के पीछे का कारण समझाते हुए लिखा- “भाई कम से कम फेक स्क्रीनशॉट बनाते हुए बेसिक सेटिंग्स तो देख लेते। किसी के भेजे हुए मैसेज बाईं तरफ दिखते हैं और फॉन्ट कलर सफेद होता है। जब हम खुद किसी को भेजते हैं तब वह दाईं तरफ और हरा दिखता है।”

भाजपा का तंज, बताया- लो एफर्ट प्रोपोगैंडा

अंत में भाजपा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा- "माना खाली हो लेकिन इतना लो एफर्ट प्रोपोगैंडा? इन्हीं हरकतों की वजह से दिल्ली के लोगों ने ठुकराया, लेकिन फिर भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे।" हालांकि इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि किसी अन्य व्यक्ति ने ये मेसेज भेजा हो और अब केजरीवाल उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हों। अब जानिए आखिर इस स्क्रीनशॉट वाले मेसेज में लिखा क्या है-

आखिर मेसेज में लिखा क्या है

मेसेज में लिखा है- "मैं सामान्य तौर पर न्यूज और राजनीति पर पोस्ट करने से बचता हूं। लेकिन मैं सच में बहुत परेशान हूं। मेरी एक दोस्त की बेटी बीते 2 साल से परीक्षा की तैयारी कर रही है और यह सब हुआ। हर माता-पिता को अलख पांडे का इंटरव्यू देखना चाहिए।"

आगे लिखा- "यह सरकार नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी भी ठीक से नहीं करा सकती, तो परमाणु और मिसाइल हथियारों की सुरक्षा कैसे करेगी? यह अब तक की सबसे मूर्ख और असफल सरकार रही है। सिर्फ बातें करती है, कोई नतीजा नहीं... हर साल नीट, जेआरएफ, एसएससी जैसे पेपर लीक होते हैं, और यह आदमी हमेशा उपदेश देता है। मुझे पता है कि बहुत से लोग ऐसे कठिन प्रश्न पूछना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन अब समय आ गया है।"

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।