जब AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण पर चला था अवमानना केस, आखिर में लगा था 1 रुपये का जुर्माना

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली शराब घोटाला केस में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद एक बार फिर वरिष्ठ वकील और AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण का चर्चित Contempt Case चर्चा में आ गया है।

जब AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण पर चला था अवमानना केस, आखिर में लगा था 1 रुपये का जुर्माना

दिल्ली शराब घोटाला केस में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद एक बार फिर वरिष्ठ वकील और AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण का चर्चित Contempt Case चर्चा में आ गया है। साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को न्यायपालिका पर किए गए ट्वीट्स के मामले में अवमानना का दोषी माना था। हालांकि सजा के तौर पर अदालत ने आखिरी में उन पर सिर्फ 1 रुपये का जुर्माना लगाया था। जानिए 1 रुपये जुर्माना वाले केस की पूरी कहानी।

2020 में दो ट्वीट से शुरू हुआ था अवमाना केस

प्रशांत भूषण पर चले कोर्ट की अवमानना का मामला अगस्त 2020 का है। इसकी शुरुआत प्रशांत भूषण के दो ट्वीट्स से हुई थी, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान (suo motu contempt) लिया था। नीचे दिए गए ट्वीट को अदालत ने CJI की गरिमा और न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला माना था।

सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों ट्वीट्स को लेकर कहा कि ये बयान न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं और जनता के बीच अदालत की छवि को कमजोर करते हैं। इसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना (Contempt of Court) की कार्यवाही शुरू की।

  • पहला ट्वीट (मुख्य न्यायाधीश पर टिप्पणी)

प्रशांत भूषण ने एक ट्वीट में लिखा था- “भविष्य में जब इतिहासकार बीते 6 सालों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि भारत में औपचारिक आपातकाल के बिना भी लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया गया। तो, वे इस विनाश में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका और खासकर पिछले 4 मुख्य न्यायाधीशों की भूमिका को उल्लेखनीय रूप से पाएंगे।”

  • दूसरा ट्वीट (CJI की फोटो पर टिप्पणी)

दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक फोटो पर टिप्पणी की थी, जिसमें तत्कालीन CJI एक महंगी बाइक (हार्ले डेविडसन) पर बैठे दिखाई दिए थे। भूषण ने लिखा था- “मुख्य न्यायाधीश ने नागपुर के राजभवन में एक भाजपा नेता की 50 लाख रुपये की मोटरसाइकिल को बिना मास्क या हेलमेट के चलाया। ये ऐसे समय में है, जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को लॉकडाउन मोड में रखा हुआ है और नागरिकों को न्याय तक पहुंचने के लिए उनके मौलिक अधिकार से वंचित कर रहे हैं।”

प्रशांत भूषण ट्वीटप्रशांत भूषण ट्वीट

आखिर में लगा था 1 रुपये का जुर्माना

शुरुआती फैसले में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और तीन साल तक वकालत पर रोक तथा जेल की सजा जैसे विकल्पों की भी चर्चा हुई। हालांकि, अंतिम आदेश में अदालत ने प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपये का जुर्माना तय किया, जिसे भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई थी। भूषण ने जुर्माना भरने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट्स के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वे न्यायपालिका की आलोचना के अपने अधिकार पर कायम हैं और किसी दबाव में आकर खेद व्यक्त नहीं करेंगे।

केजरीवाल समेत AAP नेताओं से जुड़ा मामला क्या?

प्रशांत भूषण केस की कहानी के बाद एक नजर ताजा मामले पर भी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने गुरुवार, 14 मई को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, विनय मिश्रा और दुर्गेश के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है।

अदालत के मुताबिक, इन नेताओं ने अदालती आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बजाय सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और लेटर के जरिए न्यायपालिका के खिलाफ दुष्प्रचार किया है। जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह निजी हमला नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्था को डराने की कोशिश थी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।