कौशल चौधरी गैंग का शूटर अरेस्ट, बुराड़ी के कारोबारी की हत्या की साजिश; दहशत का दूसरा नाम
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर कुलदीप को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बुराड़ी के एक कारोबारी हत्या की साजिश थी। कुलदीप दिल्ली-पंजाब में दहशत का दूसरा नाम है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर कुलदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 2019 में पिता की हत्या के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और बीए की पढ़ाई छोड़ दी। कुलदीप पहले भी पंजाब में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य दिल्ली में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 7 फरवरी को द्वारका सेक्टर-17 के पास नर्सरी रोड पर जाल बिछाया गया। कुलदीप सिंह स्कूटी से वहां पहुंचा, लेकिन पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। सतर्क टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।
ऑटोमैटिक पिस्टल समेत कई हथियार बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 PX-30 ऑटोमैटिक पिस्टल, 1 अत्याधुनिक 7.65 एमएम पिस्टल (लोडेड), 5 जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद हुई। स्कूटी उत्तर प्रदेश के मुरादनगर थाने में दर्ज एक चोरी के केस से जुड़ी पाई गई। हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हत्या और रंगदारी की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर पवन शौकीन और गुरदीप उर्फ ‘पा जी’ ने कुलदीप को दिल्ली में हत्या की जिम्मेदारी दी थी। गैंग बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या कर दिल्ली में अपना दबदबा बनाना और संगठित रंगदारी नेटवर्क चलाना चाहता था।
आपराधिक इतिहास
कुलदीप पहले भी पंजाब में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह अगस्त 2025 में जमानत पर बाहर आया था। दिल्ली और पंजाब में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें फायरिंग, धमकी और रंगदारी शामिल हैं।
पिता की हत्या के बाद गलत संगती में पड़ा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2019 में पिता की हत्या के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और पढ़ाई छोड़ दी। उसने कबूला कि गैंग के कहने पर उसने पंजाब में कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए फायरिंग की थी। विदेश में बैठे गैंगस्टरों से वह एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए संपर्क में था और हथियार हरियाणा के अंबाला से लाया गया था। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


