Kaun Banega Delhi ka CM: पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद BJP विधायक दल की बैठक संभव Kaun Banega Delhi ka CM bjp parvesh verma smriti irani nupur sharma virendra sachdeva-manoj tiwari live updates - ncr news
Hindi NewsएनसीआरKaun Banega Delhi ka CM: पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद BJP विधायक दल की बैठक संभव

Kaun Banega Delhi ka CM: पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद BJP विधायक दल की बैठक संभव

Kaun Banega Delhi ka CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत से अब भाजपा में अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को विदेश यात्रा से लौटने के बाद ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन होने की संभावना है।

Kaun Banega Delhi ka CM: पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद BJP विधायक दल की बैठक संभव

Delhi BJP MLA MPs

Krishna Bihari Singh| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 11 Feb 2025 10:16 PM
हमें फॉलो करें

Kaun Banega Delhi ka CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत से अब भाजपा में अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। नए मुख्यमंत्री की रेस में नई दिल्ली सीट से जीते प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, स्मृति ईरानी, नूपुर शर्मा, रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय छह बार के भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट और सांसद मनोज तिवारी समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला भाजपा विधायक दल सर्वसम्मति और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से होगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को विदेश यात्रा से लौटने के बाद ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन होने की संभावना है। भाजपा इस बार भी बिना कोई चेहरा घोषित किए विधानसभा चुनाव में उतरी थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस 2015 और 2020 के बाद एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाई। पढ़िए पल-पल के अपडेट

नई दिल्ली सीट पर हर वर्ग ने किया केजरीवाल से किनारा, हार के पीछे ये 3 कारण

11 Feb 2025, 09:28:14 PM IST

केजरीवाल भगवंत मान को दिखाना चाहते थे कि वही बॉस- सुनील जाखड़

Kaun Banega Delhi ka CM Live : पंजाब के विधायकों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा- आम आदमी पार्टी में कलह मची है। अपनी असुरक्षा को छिपाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को तलब किया था। अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को दिखाना चाहते थे कि वही बॉस हैं। केजरीवाल पंजाब में अपनी खोई जमीन तलाश रहे हैं जबकि भगवंत मान अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। वे भूल गए कि पंजाब के 92-93 विधायक जनता के गुस्से से परेशान हैं।

11 Feb 2025, 07:56:19 PM IST

पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद विधायक दल की बैठक संभव

Kaun Banega Delhi ka CM Live : भाजपा विधायकों ने संसद भवन में जेपी नड्डा के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। भाजपा विधायकों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत के बाद वे जेपी नड्डा से मिलना चाहते थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद भाजपा के विधायक दल की बैठक होने की संभावना है।

11 Feb 2025, 06:38:22 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : BJP विधायकों ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

Kaun Banega Delhi ka CM Live : दिल्ली भाजपा के कई नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। इस मुलाकात के बाद कई विधायकों ने कहा कि बैठक में विधायक दल की बैठक या मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित विकल्पों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

11 Feb 2025, 05:34:20 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : पंजाब की कानून-व्यवस्था अधिकांश राज्यों से बेहतर- भगवंत मान

Kaun Banega Delhi ka CM Live : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि सूबे की कानून-व्यवस्था अधिकांश राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो फिर यहां इंडस्ट्री क्यों आती? बॉर्डर स्टेट होने के कारण हमें ज्यादा प्रयास करने पड़ते हैं। हम वह कर रहे हैं।

11 Feb 2025, 05:00:19 PM IST

केजरीवाल ने दिल्ली में AAP का सफाया कर दिया, अब पंजाब की बारी- BJP सांसद

Kaun Banega Delhi ka CM Live : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी पार्टी का सफाया कर दिया, अब पंजाब की बारी है। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि कांग्रेस और आम आदमी दोस्त हैं या दुश्मन। दोनों ही INDI गठबंधन में एक दूसरे के साथ हैं लेकिन ये लोग हर दिन एक दूसरे को बदनाम करते रहते हैं। ये लोग क्यों नहीं यह साफ कर देते कि ये दोस्त हैं या राजनीतिक विरोधी...

11 Feb 2025, 04:08:06 PM IST

कुछ लोग पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे- स्वाति मालीवाल

Kaun Banega Delhi ka CM Live : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे हैं। पंजाब के लोगों और विधायकों में काफी गुस्सा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त करवा दिया है। क्या पंजाब से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा है? अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए किया क्या है?

11 Feb 2025, 03:41:25 PM IST

पंबाज के नेताओं को केजरीवाल ने बोला थैंक्यू- AAP पंजाब अध्यक्ष

Kaun Banega Delhi ka CM Live : AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- पंजाब के कई नेताओं ने दिल्ली चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने सबको धन्यवाद दिया है। अरविंद केजरीवाल हर 4 से 6 महीने में पंजाब से हम सभी को बुलाते हैं और बैठक करते हैं। हमने पंजाब में दिल्ली मॉडल को दोहराया है। हमने इस बात पर चर्चा की कि हम अपने मॉडल को जमीनी स्तर तक और कैसे ले जा सकते हैं।

11 Feb 2025, 02:31:30 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : पंजाब भी जल्द ही केजरीवाल के हाथ से निकल जाएगा : रामदास अठावले

Kaun Banega Delhi ka CM Live : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के 'आप' विधायकों और मंत्रियों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "दिल्ली की हार अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ा झटका है। पंजाब की हालत भी ठीक नहीं है। किसानों और गरीबों को कोई राहत नहीं है। दिल्ली चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल को लगता है कि कुछ गड़बड़ हो सकती है और इसीलिए उन्होंने बैठक बुलाई होगी। पंजाब भी जल्द ही उनके हाथ से निकल जाएगा।"

11 Feb 2025, 12:35:42 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बेरोजगार हो गए : संजय जायसवाल

दिल्ली चुनाव में 'आप' की करारी हार के बाद भाजपा लगातार उस पर हमलावर बनी हुई है।भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अराजकतावादी पार्टी है, उन्होंने हर तरह से देश विरोधी तत्वों की मदद ली है। वे पंजाब में अपनी सरकार को सत्ता खोने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा उन्होंने दिल्ली में किया था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बेरोजगार हो गए हैं, इसीलिए पंजाब से विधायकों को बुलाकर वे दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी पर अभी भी उनका नियंत्रण है।

11 Feb 2025, 12:05:35 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : हम 'शीश महल' को भ्रष्टाचार का संग्रहालय बना देंगे : योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आज कहा ‘शीश महल’ के मुद्दे पर कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री ‘शीश महल’ में क्यों रहेगा? हम इसे भ्रष्टाचार का संग्रहालय बना देंगे ताकि दिल्ली की जनता देख सके कि केजरीवाल ने क्या किया है। भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री ‘शीश महल’ के आसपास भी नहीं जाएगा। योगेंद्र चंदोलिया ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो रहीपंजाब के ‘आप’ विधायकों की बैठक पर कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल का अहंकार चकनाचूर कर दिया है। वह रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे थे। अब उन्हें पता है कि पंजाब के विधायक संतुष्ट नहीं हैं और मुख्यमंत्री भी आश्वस्त नहीं हैं। इस बात की संभावना बहुत कम है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री बने रहेंगे या आप की सरकार (पंजाब में) चलती रहेगी।

11 Feb 2025, 12:02:15 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : अरविंद केजरीवाल जुझारू हैं और हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं : कुलतार सिंह संधवान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में बुलाई गई पंजाब के ‘आप’ विधायकों की बैठक पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि हमें सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है। कुछ करने के बाद विचार-विमर्श हमेशा जरूरी होता है। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जुझारू हैं और हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं। पार्टी और मजबूत होगी और लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम करेगी। पंजाब सरकार बहुत अच्छे से काम कर रही है और लोगों की सेवा कर रही है।

11 Feb 2025, 12:00:09 PM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : केजरीवाल और 'आप' का भविष्य संकट में: बृजभूषण सिंह

Kaun Banega Delhi ka CM Live : पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार कभी भी गिर सकती है और अरविंद केजरीवाल फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण सिंह ने सोमवार को कहा, ''मैं भविष्यवाणी नहीं करता, लेकिन आज मैं कह रहा हूं कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य संकट में है। पंजाब में आप सरकार कभी भी गिर सकती है।'' दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में आंतरिक असंतोष की बढ़ती अटकलों के बीच बृजभूषण ने दावा किया कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल कभी कोई चुनाव नहीं जीतेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर ‘‘हिंदू नहीं’’ टिप्पणी करने की कई संतों द्वारा निंदा किए जाने और उनसे माफी की मांग किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ये राजनीतिक मुद्दे हैं और संतों ने अपनी राय दी है। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

11 Feb 2025, 09:59:11 AM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है : केजरीवाल की बैठक पर बोले विजेंद्र गुप्ता

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बैठक कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है। वे अपने लोगों को साथ रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह टिक नहीं पाएगा।

11 Feb 2025, 09:58:07 AM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : शीश महल में शामिल संपत्तियों को अलग किया जाना चाहिए : विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने ‘शीश महल’ मामले पर कहा कि मैंने मांग की है कि शीश महल में शामिल संपत्तियों को अलग किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार के अधिकारियों की 10 संपत्तियों को अलग किया गया, केजरीवाल ने इसे 10,000 गज से 50,000 गज की संपत्ति बना दिया। हमने मांग की है कि एलजी इन संपत्तियों को अलग करें। आम आदमी पार्टी की आज होने वाली बैठक पर उन्होंने कहा।

11 Feb 2025, 09:33:39 AM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : दिल्ली की डबल इंजन सरकार PM मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाएगी : बांसुरी स्वराज

दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज समेत भाजपा नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंडित जी की विचारधारा से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। दिल्ली में आई यह डबल इंजन वाली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं पूर्ण हों और उनका अंतिम छोर तक लाभ पहुंचे।"

11 Feb 2025, 09:30:22 AM IST

Kaun Banega Delhi ka CM Live : निराधार आरोपों पर सख्ती हो : वाज

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर एलिस वाज ने लोगों को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही। वाज ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव कानूनों के तहत मौजूदा प्रावधान रक्षा उपाय प्रदान करते हैं, लेकिन उभरते राजनीतिक परिदृश्य में चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के लिए सख्त नियमों की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने वाज ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के खिलाफ आरोपों के मामले में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। जनप्रतिनिधित्व कानून और अन्य कानूनी प्रावधान पर्याप्त रक्षा उपाय प्रदान करते हैं, लेकिन बदलते राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए, कुछ और सख्त कदम उठाए जाएं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव और दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।