काम की बात: करोल बाग की होगी बल्ले-बल्ले! जाम-तार मुक्त करने सहित कई समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Karol Bagh News : दिल्ली मास्टर प्लान 2047 करोल बाग और आसपास के इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। मास्टर प्लान के तहत यहां कई तरह के बदलाव और काम किए जाएंगे, जिससे लोगों को जाम सहित कई बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। 

Traffic jam representative image
ट्रैफिक जाम की सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के करोल बाग में रहने वालों को जल्द ही ट्रैफिक जाम और लटकते तारों के जंजाल से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, यहां जाम के साथ सड़कों की खराब परिस्थितियों व बाजारों में लटकते तारों के चलते अक्सर लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यहां कई बदलाव किए जाएंगे। दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के मद्देनजर करोल बाग को बी-जोन में परिभाषित किया गया है।

करोल बाग और इसके आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित, जाम-मुक्त और आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव तय किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसमें पैदल मार्गों में सुधार किया जाएगा। साथ ही हरित क्षेत्र विकसित कर साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। नागरिकों की सुविधाओं के लिए करोल बाग को स्मार्ट उपनगर के रूप में और भी बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा।

कई जोन में दिल्ली को किया गया विभाजित

सूत्रों के अनुसार दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के मद्देनजर दिल्ली के कुल 17 जोन को विभाजित कर कई नाम दिए गए हैं। इसके तहत बी-जोन में सिटी एक्सटेंशन के तहत करोल बाग शामिल किया गया है। सभी 17 जोन में बाहरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी, दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों के गांवों व अन्य इलाकों को ए,बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, जे, के-1, के-2, एल, एन, ओ, पी-1 व पी-2 में परिभाषित किया गया है।

ये काम किए जाएंगे

यातायात और सिग्नल-फ्री मार्ग बनेगा : देशबंधु गुप्ता रोड (डीबीजी रोड) और अजमेरी गेट से करोल बाग व आनंद पर्वत तक के मार्ग को सिग्नल-फ्री बनाने के लिए फ्लाईओवर के विस्तार की योजना है, जिससे करोल बाग आने-जाने वाले लाखों लोगों को हर दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

पैदल यात्रियों के लिए शुरू होगा प्रोजेक्ट : यूटीटीआईपीईसी (एकीकृत यातायात और परिवहन अवसंरचना (योजना एवं अभियांत्रिकी) केंद्र) के तहत करोल बाग के अजमल खान रोड और पूसा रोड जंक्शन पर वन-वे लूप सिस्टम, टेबल-टॉप क्रॉसिंग और बेहतर सिग्नल व्यवस्था लागू की जाएगी। जिससे करोल बाग की मुख्य सड़कों पर जाम न लगे।

ओवरहेड तारों को खत्म होंगी : करोल बाग सहित कई प्रमुख क्षेत्रों व करोल बाग के प्रमुख बाजारों में लटके तारों के जाल को हटाकर पूरी तरह से अंडरग्राउंड केबल नेटवर्क में बदला जा रहा है। पुराने बुनियादी ढांचे, स्थानीय बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टॉप व अन्यों को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए कार्य योजना पर काम हो रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकरोल बाग की होगी बल्ले-बल्ले! जाम-तार मुक्त करने सहित ये समस्याएं होंगी दूर