पार्टी छोड़ने पर MP-MLA पर 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकले कॉकरोच, की ये मांग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कपिल सिब्बल ने पैसे या दबाव में पार्टी बदलने वाले MP-MLA पर 10 साल तक चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद संभालने पर रोक का प्रस्ताव दिया है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी वालों ने उनसे भी दो कदम आगे की मांग कर दी है। 

पार्टी छोड़ने पर MP-MLA पर 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकले कॉकरोच, की ये मांग
पार्टी छोड़ने पर MP-MLA पर 10 साल का बैन, कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकले कॉकरोच, की ये मांग

सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पैसे या दबाव में पार्टी बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 10 साल का बैन लगाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि जो MP-MLA किसी पार्टी के टिकट और चुनाव चिह्न पर जीतने के बाद दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, उन्हें कुछ समय के लिए चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद संभालने से रोका जाना चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इससे भी आगे की सजा की मांग कर रही है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमारे पहले डिमांड चार्टर में ऐसे नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने और कोई भी सार्वजनिक पद संभालने पर रोक की मांग पहले ही की जा चुकी है। इस मामले में देखें तो कॉकरोच कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकलते दिख रहे हैं।

कपिल सिब्बल ने क्या कहा?

'हॉर्स ट्रेडिंग और लोकतंत्र' पर चर्चा में सिब्बल ने दल-बदल कानून और संविधान की 10वीं अनुसूची में मौजूद विलय के अपवाद पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर किसी विधायी दल के दो-तिहाई सदस्य दूसरी पार्टी में चले जाते हैं और इसे ‘विलय’ मान लिया जाता है, तो सामूहिक दल-बदल को वैध रास्ता मिल जाता है। उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य वास्तविक राजनीतिक पुनर्गठन की रक्षा करना था, न कि विधायकों के सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने को बचाना।

सिब्बल ने कहा कि दल-बदल पर रोक लगाने के लिए कानून को उसी उद्देश्य के मुताबिक पढ़ा और जरूरत पड़ने पर बदला जाना चाहिए। उन्होंने अयोग्यता के मामलों पर फैसला लेने के लिए स्पीकर की जगह स्वतंत्र ट्रिब्यूनल बनाने और फैसले के लिए समय-सीमा तय करने की भी मांग की।

CJP प्रवक्ता की मांग क्या है?

सौरव दास ने सिब्बल के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि CJP के पहले डिमांड चार्टर में इससे भी सख्त प्रावधान की मांग की गई थी। उनके मुताबिक, पार्टी X के टिकट पर जीतकर पैसे या दबाव में पार्टी Y में जाने वाले MP-MLA को 20 साल तक कोई भी सार्वजनिक पद संभालने और चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

दास ने राजनीतिक दलों को तोड़ने, सांसदों को कथित तौर पर 50-100 करोड़ रुपये देकर पाला बदलवाने और सरकारें गिराने को देश के साथ धोखा बताया। उन्होंने मौजूदा एंटी-डिफेक्शन कानून को पुराना बताते हुए उसमें बदलाव की जरूरत बताई।

अभी दल-बदल कानून क्या कहता है?

संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत सांसद या विधायक कुछ परिस्थितियों में अयोग्य ठहराए जा सकते हैं। मसलन, यदि कोई सदस्य स्वेच्छा से अपनी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता छोड़ देता है या पार्टी के निर्देश के खिलाफ सदन में वोट करता है/वोटिंग से दूर रहता है और निर्धारित अवधि में पार्टी से अनुमति नहीं लेता, तो उस पर अयोग्यता की कार्रवाई हो सकती है।

हालांकि, कानून में विलय का अपवाद भी है। यदि किसी विधायक दल के कम से कम दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय के पक्ष में हों, तो उन्हें दल-बदल के आधार पर अयोग्य नहीं माना जाता। यही प्रावधान अब राजनीतिक और कानूनी बहस के केंद्र में है।

AAP से लेकर शिवसेना तक, क्यों उठा सवाल?

हाल के वर्षों में दल-बदल और ‘विलय’ के प्रावधान को लेकर कई बड़े राजनीतिक मामले सामने आए हैं। अप्रैल 2026 में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद विलय अपवाद का मुद्दा उठा था। इसी तरह जून 2026 में शिवसेना (UBT) के छह सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए और इसे विलय के रूप में मान्यता दिए जाने पर सवाल उठे।

इससे पहले गोवा में कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के मामले में भी दो-तिहाई विधायकों के दूसरी पार्टी में जाने को विलय के अपवाद के तहत माना गया था। अब सवाल यही है कि दल-बदल रोकने के लिए बने कानून में सामूहिक रूप से पार्टी बदलने का रास्ता खुला रहना चाहिए या उस पर भी कड़ी सजा होनी चाहिए।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपार्टी छोड़ने पर MP-MLA पर 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल से दो कदम आगे निकले कॉकरोच