Hindi Newsएनसीआर NewsKapil mishra alleged arvind kejriwal to hide atishi after guru teg bahadur controversy delhi assembly appeals punjab cm
केजरीवाल के कहने पर आतिशी को छिपा दिया; कपिल मिश्रा का दावा, पंजाब CM से एक अपील

केजरीवाल के कहने पर आतिशी को छिपा दिया; कपिल मिश्रा का दावा, पंजाब CM से एक अपील

संक्षेप:

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस पाप को छिपाने के लिए अरविंद केजरीवाल के आदेश पर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं भगवंत मान जी से कहना चाहता हूं कि इस पाप के भागीदार न बनें।

Jan 13, 2026 11:42 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर लगे कथित बेअदबी के आरोपों के बाद से देश के राजधानी की राजनीति गरमाई हुई है। 6 जनवरी को गुरु तेग बहादुर के अपमान में कथित अपमानजनक शब्दों के बाद से आतिशी विधानसभा तो दूर मीडिया के सामने भी नहीं आई हैं। आज इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को भी कटघरे में रखते हुए कहा कि उनके इशारे पर आतिशी को छिपा दिया गया है और हमपर पंजाब पुलिस झूठे मुकदमे कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को घेरा

कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में एक पाप हुआ था, जब विपक्ष की नेता ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर चर्चा के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उस दिन से आतिशी लापता हैं; उन्हें आदेश दिया गया है कि वे मीडिया के सामने न आएं।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस पाप को छिपाने के लिए अरविंद केजरीवाल के आदेश पर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं भगवंत मान जी से कहना चाहता हूं कि इस पाप के भागीदार न बनें। जिस तरह से आतिशी इसके बाद गायब हो गई हैं, उसका मतलब है कि उन्होंने जो किया वह जानबूझकर किया था। हम इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेंगे। अरविंद केजरीवाल को इस मामले में आतिशी से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए था। मैं आतिशी से कहना चाहता हूं कि वे मीडिया के सामने आएं।

इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि वह अपनी वरिष्ठ नेता आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है। सिरसा ने कहा, "विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, वे पिछले कई दिनों से सार्वजनिक जीवन से गायब हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास है और वे जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं।"

क्या होती है बेअदबी?

बेअदबी (Beadbi) एक पंजाबी शब्द है जिसका सरल अर्थ है 'अनादर' या 'अपमान' करना। हालांकि, आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल धार्मिक संदर्भ में विशेषकर सिख धर्म में धार्मिक पवित्रता के उल्लंघन के लिए किया जाता है। सिख धर्म में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को एक जीवित गुरु माना जाता है। इसलिए, उनके प्रति किया गया कोई भी अनादर 'बेअदबी' कहलाता है। जैसे गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों (अंगों) को फाड़ना या नुकसान पहुंचाना, पवित्र पुस्तक के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करना, गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन करना आदि।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।