गर्भवती बेटी को घसीटा व पीटा; दीप्ति की मां ने गंभीर आरोप लगाए, मौत की CBI जांच की मांग

Nov 30, 2025 11:17 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के वसंत विहार में मशहूर पान मसाला कारोबारी के 38 वर्षीय बहू दीप्ति चौरसिया की कथित खुदकुशी के मामले में मृतका की मां ने दीप्ति के पति अर्पित और ससुरालवालों पर बेटी के उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। मां शारदा ने इस मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की है।

गर्भवती बेटी को घसीटा व पीटा; दीप्ति की मां ने गंभीर आरोप लगाए, मौत की CBI जांच की मांग

दिल्ली के वसंत विहार में मशहूर पान मसाला कारोबारी के 38 वर्षीय बहू दीप्ति चौरसिया की कथित खुदकुशी के मामले में मृतका के परिजनों ने दीप्ति के पति अर्पित और ससुराल पक्ष पर बेटी के उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। दीप्ति की मां शारदा ने पुलिस को दी शिकायत में इस मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की है।

इसके अलावा शारदा ने दामाद अर्पित पर कई गंभीर आरोप लगाए है। शारदा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ वसंत कुंज में रहती हैं। परिवार में दो बेटे व बेटी है। उन्होंने बेटी दीप्ति की शादी दो दिसंबर 2010 में अर्पित चौरसिया के साथ की थी।

शारदा का आरोप है कि फरवरी व मार्च 2011 में अर्पित व उसकी मां ने उनकी बेटी को पहली मंजिल से घसीटकर नीचे लाए और उसके मारपीट की। उस समय दीप्ति गर्भवती थी। इस मामले में अर्पित के परिजनों ने माफी भी मांगी थी।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने दीप्ति चौरसिया की मां की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति के पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस के अनुसार, दीप्ति बीते मंगलवार दोपहर वसंत विहार स्थित अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थी। दीप्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

दीप्ति की मां ने अपनी शिकायत में दामाद और उसके परिवार पर लंबे समय से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि दीप्ति की शादी 2 दिसंबर 2010 को हुई थी और शादी के कुछ ही महीनों बाद कथित रूप से उसे तंग किया जाने लगा। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दीप्ति की सास ने उसे गलत तरीके से पेश किया, समाज में उसका अपमान किया और परिवार के समारोहों में उसे शामिल नहीं किया।

उन्होंने दावा किया कि दीप्ति की मौत से कुछ दिन पहले उनके दामाद विदेश गए थे और उनके लौटने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दीप्ति ने 25 नवंबर को सुबह करीब 7.30 बजे कथित तौर पर अपनी मां से फोन पर बात की थी, झगड़े का जिक्र किया और अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने अपनी बेटी को शांत रहने की सलाह दी थी। उसी दिन बाद में उन्होंने सुबह करीब 11:30 बजे दीप्ति को फिर फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने दीप्ति की सास को फोन किया, तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी बाहर गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर के समय उनके परिवार को फोन करके बताया गया कि दीप्ति को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें