Hindi Newsएनसीआर NewsJuvenile held for raping and blackmailing girl for months in nuh
कई महीनों से कर रहा था रेप, गर्भवती होने पर मामले का खुलासा; दोनों नाबालिग

कई महीनों से कर रहा था रेप, गर्भवती होने पर मामले का खुलासा; दोनों नाबालिग

संक्षेप:

हरियाणा के नूंह में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक किशोर एक नाबालिग लड़की को कई महीनों से हवस का शिकार बनाता रहा। जब लड़की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया है।

Nov 03, 2025 10:43 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

हरियाणा के नूंह में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक किशोर एक नाबालिग लड़की को कई महीनों से हवस का शिकार बनाता रहा। जब लड़की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। नूंह के महिला थाने में मामला दर्ज करने के बाद लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है।

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी पिछले डेढ़ महीने से परेशान लग रही थी। कई बार पूछने के बावजूद उसने इसका कारण बताने से इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे सात-आठ दिनों से उल्टी हो रही थी। जब वह अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गए तो उसे दवा दी। लेकिन इससे उसे कोई राहत नहीं मिली। उसके बाद लड़की ने अपने पिता को बताया कि उसी गांव का एक लड़का पिछले छह-सात महीनों से उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर रहा था।

लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब नूंह में उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह लगभग सात महीने की गर्भवती है। जब वह लड़के के घर गए तो उसके परिवार वालों ने उन्हें धमकाया और गर्भपात कराने को कहा।

पिता के अनुसार, उसके पांच बच्चे हैं और उसकी पत्नी पिछले छह सालों से अपने माता-पिता के घर रह रही है। वह अक्सर घर से बाहर मजदूरी करता रहता है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद महिला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

नूंह महिला थाने की प्रभारी मंजू ने कहा कि हमने लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।