राज्यसभा की सीट पक्की कर ली; जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया झटका तो बिफरे AAP नेता

Apr 21, 2026 02:33 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा केजरीवाल को झटका देने से आप नेता बिफरे हुए हैं। द्वारका से पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने जज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस फैसले से राज्यसभा की सीट पक्की कर ली है।

Justice Swarna Kanta Sharma: दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्ण कांता शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज करते हुए शराब नीति मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट के फैसले से आम आदमी पार्टी के नेता बिफरे हुए हैं। द्वारका से पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को बायज्ड कहते हुए यहां तक कह डाला कि उन्होंने इस फैसले से राज्यसभा में अपनी सीट पक्की कर ली है।

इससे पहले सोमवार को हाई कोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने केजरीवाल की दलीलों को खारिज करते हुए आप सुप्रीमो को तगड़ा झटका दिया। जस्टिस शर्मा ने टिप्पणी की कि वादी के आरोप साबित नहीं होते हैं और न ही वादी हाई कोर्ट जज को आदेश दे सकता है। यह सिर्फ ऊपरी बेंच यानी सुप्रीम कोर्ट कर सकते हैं। सुनवाई के दौरान केजरीवाल खुद वकील बने थे और जज पर आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। जस्टिस शर्मा ने एक-एक करके केजरीवाल के सभी आरोपों का जवाब दिया।

फैसले से आप नेता बिफरे

हाई कोर्ट जज शर्मा द्वारा केजरीवाल से जुड़े केस पर झटका मिलने से आप नेता बिफरे हुए हैं। विनय मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में जज स्वर्ण कांता शर्मा के कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जज साहिबा बार-बार एक राजनीतिक संगठन के कार्यक्रम में शामिल होती हैं। सिर्फ शामिल ही नहीं, बल्कि पुरस्कार अपने हाथों ग्रहण भी करती हैं। जब विरोधी विचारधारा के नेता सवाल उठाते हैं, तो उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाती हैं। राज्यसभा की सीट तो मानो पक्की ही है। अद्भुत… सच में अद्भुत। आखिर और क्या चाहिए? तस्वीर में चेहरा पहचानिए।”

नरेश बलियान केस से खुद को अलग क्यों किया?

विनय मिश्रा ने आगे लिखा, “रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने लिए राज्यसभा की सीट भी सुनिश्चित कर ली। खैर, अगर ऐसा है, तो सुबह ही नरेश बलियान के मामले में जज ने खुद को सुनवाई से अलग क्यों कर लिया? दरअसल, यह सब एक सुनियोजित था।”

केजरीवाल की जज शर्मा की अदालत में क्या दलीलें

केजरीवाल ने सीबीआई की उस याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति शर्मा द्वारा किए जाने पर कई आपत्तियां उठाई थीं, जिसमें आबकारी नीति मामले में उन्हें आरोपमुक्त करने को चुनौती दी गई है। उन्होंने कहा था कि न्यायमूर्ति शर्मा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर उन्हें राहत देने से पहले इनकार कर चुकी हैं और उन्होंने मनीष सिसोदिया एवं के. कविता सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी उन्हें राहत नहीं दी थी।

जज शर्मा पर निजी हमले

उन्होंने यह भी दावा किया था कि न्यायमूर्ति शर्मा ने ''कड़े और निर्णायक'' निष्कर्ष दिए थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ''हितों के सीधे टकराव'' का भी आरोप लगाया और दावा किया कि न्यायमूर्ति शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल में शामिल वकील हैं जिन्हें सॉलिसिटर जनरल के माध्यम से काम मिलता है और इस मामले में सॉलिसिटर जनरल सीबीआई की ओर से पेश हो रहे हैं।

केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने भी न्यायाधीश के सुनवाई से अलग होने का अनुरोध करते हुए याचिकाएं दायर की थीं। विजय नायर और अरुण रामचंद्र पिल्लई समेत अन्य प्रतिवादियों ने भी न्यायमूर्ति शर्मा से सुनवाई से स्वयं को अलग करने का अनुरोध किया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।