जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की एक बात तो मानी पर झटका भी दिया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने उनके हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने को कहा, लेकिन यह साफ कर दिया कि फैसला पहले ही सुरक्षित किया जा चुका है।

लंबे समय से कानूनी विवादों में उलझे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों एक जज के खिलाफ ही पूरा जोर लगाए हुए हैं। कथित शराब घोटाले से जुड़े केस की सुनवाई से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के अलग हो जाने की अपील को लेकर अदालत में अपनी 'वकालत क्षमता'दिखा चुके केजरीवाल गुरुवार को एक बार फिर कोर्ट में हाजिर हुए। एक नई दलील के साथ हलफनामा रजिस्ट्री में स्वीकार नहीं किए जाने के बाद केजरीवाल ने अदालत में अपनी गुहार लगाई। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने उनके हलफनाम को रजिस्ट्री में स्वीकार किए जाने की मंजूरी तो दी लेकिन यह कहकर झटका भी दिया कि फैसला सुरक्षित किया जा चुका है और अब इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक घंटे से अधिक समय तक अदालत में अपनी पैरवी खुद करने के बाद 14 अप्रैल को एक नया हलफनामा अदालत में दाखिल करने की कोशिश की। उन्होंने इसमें आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा के दोनों बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल में शामिल हैं और इसलिए यह हितों के टकराव का मामला बनता है, क्योंकि उनके बच्चों के केस आवंटित करने वाले सॉलिसिटर जनरल सीबीआई का पक्ष रख रहे हैं। पिछले दिनों ट्रायल कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था।
जस्टिस शर्मा ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लिया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि फैसला सुरक्षित रख लेने के बाद वह मामले को दोबारा नहीं खोलने जा रही हैं। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने केस को किसी और बेंच के सामने ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अदालत में रिक्यूजल याचिका दाखिल की थी। इसके तहत कोई पक्ष जज से अपील करता है कि वह खुद को इस मामले से अलग कर लें।
अदालत ने किया साफ- फैसला पहले ही सुरक्षित
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एजेंसी भी लिखित जवाब दाखिल करेगी। केजरीवाल की अपील पर जस्टिस शर्मा ने जांच एजेंसी से जवाब की एक प्रति उन्हें देने को कहा। हालांकि जज ने दो टूक कहा, 'लेकिन मामला सुरक्षित किया जा चुका है। मैं इसे दोबारा नहीं खोलने जा रही हूं। रिजर्व किए जा चुके मैटर दोबारा नहीं खोले जाते हैं।'
केजरीवाल ने एक घंटे से अधिक समय तक रखीं थीं दलीलें
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में खुद अपनी दलीलें रखीं। वह एक घंटे से अधिक समय तक जिरह करते रहे। उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने अपने कई तर्क रखे और बताया कि क्यों उन्हें लगता है कि अगर वह आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जारी रखती हैं तो उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। केजरीवाल ने जज के पुराने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायाधीश के सुनवाई से अलग होने से जुड़े कानून के तहत सवाल किसी न्यायधीश की ईमानदारी या निष्पक्षता का नहीं, बल्कि मुकदमे के पक्षकार के मन में 'पक्षपात' की आशंका का होता है। जस्टिस शर्मा ने आप प्रमुख, शराब नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए अन्य लोगों के वकील और सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


