जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने CJP को दी राहत तो सोनम वांगचुक की 'जाग गई थोड़ी उम्मीद'
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल से बैन हटाने का आदेश दिया। सरकार ने कहा था कि बैन नीट की परीक्षा लंबित होने की वजह से लगाया गया था, जो अब बीत चुका है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मंगलवार को उस वक्त बड़ी खुशखबरी मिली जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उसके हक में एक अहम आदेश दिया। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने CJP के एक्स हैंडल से बैन हटाने का आदेश दिया तो दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और अन्य सदस्य गदगद हो गए। दीपके ने जहां इसे बड़ी जीत बताया तो 11 दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि इस फैसले से न्यायपालिका पर थोड़ी उम्मीद जाग गई है।
पिछले 19 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है तो सोनम वांगचुक 11 दिनों से अनशन पर हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार शाम वांगचुक ने कहा, 'इस फैसले पर बधाई दूंगा देश को। न्यायपालिका पर थोड़ी सी हमारी उम्मीद जागी। क्योंकि बहुत कुछ बेहतर होने की जरूरत है हमारे देश में। पहले से ही हम प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में दुनिया में सबसे नीचे आ चुके हैं, 180 में से 157वें पर हैं। मेन स्ट्रीम मीडिया तो पहले से ही समझौता कर चुकी है। सोशल मीडिया का जो बचाखुचा असर था उसे भी रोकने की कोशिश की गई। आज उसे बहाल किया गया, यह बहुत अच्छी खबर है।'
वांगचुक ने कहा, 'हम जो कर रहे हैं वो किसी पार्टी को गिराने के लिए या तख्तापलट का इरादे से नहीं कर रहे हैं। इरादा हमारा बदलाव का है, सुशासन लाने का है। जिन बच्चों के साथ अन्यया होता रहेगा और जिनके साथ होता रहेगा, सालों तक यदि हम आवाज नहीं उठाते। तो उसके लिए उस इरादे से हम कर रहे हैं। यह सरकार के भी हित में है कि वह अपने तरीके बदलकर एक लोकप्रिय सरकार बने।'
यह बहुत बड़ी जीत: दीपके
अभिजीत दीपके ने अदालत के आदेश के बाद इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि पहले राष्ट्रीय सुरक्षा को वजह बताकर बैन किया गया था और बाद में सरकार ने अदालत में कहा कि नीट परीक्षा की वजह से बंद किया था। उन्होंने कहा, 'कोर्ट का ऑर्डर बहुत बड़ी जीत है। यह कॉकरोच जनता पार्टी की बहुत बड़ी जीत है क्योंकि चार दिन में हमारा अकाउंट बैन कर दिया था, यह कहकर कि नेशनल सिक्यॉरिटी को खतरा हो सकता है, विदेशी फंडिंग हो सकती है। आज कहा गया कि नीट की परीक्षा की वजह से बैन किया गया था। मेरे मन में सवाल उठता है कि क्या सीजेपी के हैंडल से परीक्षा लीक हो रही थी, मैंने रिव्यू मीटिंग में पूछा था कि क्या कोई पोस्ट है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है तो कुछ नहीं दिखाया। मैंने पूछा कि क्यों बैन कर रहे हो तो कहा था कि सरकार को लगता है कि कॉकरोच जनता पार्टी नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है देश में। लेकिन आज कहा कि नीट परीक्षा की वजह से बंद किया था।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


