केजरीवाल को जिन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से दिक्कत, कैसा रहा है उनका सफर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा 3 दशक से अधिक समय से न्यायपालिका में अपना योगदान दे रही हैं। वह महज 24 वर्ष की आयु में मजिस्ट्रेट बन गईं। 2022 में वह दिल्ली हाई कोर्ट की जज बनीं।

केजरीवाल को जिन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से दिक्कत, कैसा रहा है उनका सफर

दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वजह है आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उनके खिलाफ खोला गया मोर्चा। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले जज साहिबा के खिलाफ ही कानूनी विकल्प अपनाया और अब सत्याग्रह वाली मुहिम छेड़ दी है। केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने उन पर शक और सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उन्हें जस्टिस शर्मा की अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली हाई कोर्ट की जज सस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा तीन दशक से अधिक समय से न्यायपालिका में अपना योगदान दे रही हैं। 24 साल की उम्र में ही मजिस्ट्रेट का पद हासिल करने वालीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अपने 35वें जन्मदिन पर सेशंस जज बन गईं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में बीए (ऑनर्स) करने वाली जस्टिस स्वरण कांता शर्मा को दौलत राम कॉलेज का बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट भी चुना गया था। उन्होंने 1991 में एलएलएम और 2004 में एलएलएम की डिग्री ली। वह मार्केटिंग मैनेजमेंट,एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस में डिप्लोमा किया है। वह पीएडी की डिग्री भी हासिल कर चुकी हैं।

जस्टिस शर्मा प्रशिक्षित न्यायिक मध्यस्थ भी हैं और मध्यस्थता के जरिए उन्होंने कई केसों का निपटारा कराया है। अलग-अलग समय में वह तीस हजारी, पटियाला हाउस और रोहिणी कोर्ट में महिला कर्मचारियों की यौन शोषण से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करने वाली समिति की अध्यक्ष रही हैं। दिल्ली के जिला अदालतों में कार्यकाल के दौरान वह कई सिविल और क्रिमिनल कोर्ट, स्पेशल जज (सीबीआई), फैमिली कोर्ट प्रिंसिपल जज, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्राइब्यूनल और विशेष अदालतों में जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

नवंबर 2019 में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को प्रिंसिपल एंड सेशंस जज बनाया गया। मार्च 2022 में वह राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रिंसिपल एंड सेशंस जज, सह स्पेशल जज (सीबीआई) बनीं। 28 मार्च 2022 को उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट जज के रूप में पदोन्नति मिली। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कई किताबें भी लिख चुकी हैं।

क्यों केजरीवाल को उनसे दिक्कत

दरअसल, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कथित शराब घोटाले से जुड़े उस केस की सुनवाई कर रही हैं जिसमें अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता आरोपी बनाए गए। फरवरी के अंत में ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था और सीबीआई को फटकार लगाई थी। सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है और इसे जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में सूचीबद्ध किया गया।

अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि इस केस को किसी और बेंच को ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने ऐसी मांग करते हुए चीफ जस्टिस को लेटर भी लिखा। लेकिन मांग खारिज हो जाने के बाद उन्होंने रिक्यूजल याचिका दायर की। केजरीवाल ने जज पर हितों को टकराव और आरएसएस से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में जाने के आरोप लगाते हुए उनपर आशंकाएं जाहिर कीं। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की सभी दलीलों का विस्तार से जवाब देते हुए फैसला दिया कि वह इस केस की सुनवाई करती रहेंगी। इसके बाद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत का बहिष्कार करते हुए इसे सत्याग्रह का नाम दिया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।