खुद को तो ठीक नहीं कर सकते; उल्टे पड़े कॉकरोच से RAF की अफसर सोनिया ने कसा तंज

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले बल आरएएफ को लीड कर रही अधिकारी सोनिया ने कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसा है। इंस्टाग्राम पर सोनिया ने लिखा, जो खुद को नहीं ठीक कर सकते, वो देश को ठीक करना चाहते हैं।

RAF अधिकारी सोनिया का सीजेपी पर तंज
आरएएफ अधिकारी सोनिया का सीजेपी पर तंज

दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद छात्र और दिल्ली पुलिस आमने सामने आ गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं। छात्रों पर बर्बरता करने में सिर्फ दिल्ली पुलिस ही नहीं, बल्कि कई दूसरे बल भी शामिल ते। इनमें रैपिड ऐक्शन फोर्स की टीम भी तैनात की गई थी। 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले में सोनिया नाम की एक अधिकारी आरएएफ को लीड कर रही थीं। अब उनके एक स्टेटस की वजह से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोनिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, उसमें एक कॉकरोच उल्टा जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसे लेकर काफी आलोचनाएं की जा रही हैं।

सोनिया ने क्या लिखा है?

सोनिया 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन और मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाली टीम का हिस्सा थीं। या यों कहें कि उस टीम को लीड कर रही थीं। जिसमें महिलाओं, छात्रों और कई प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। अब सोनिया ने व्यक्तिगत तौर पर अपना ओपीनियन देते हुए स्टोरी लगाई और कॉकरोच जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, "जो लोग खुद को ठीक नहीं कर सकते, वो देश को ठीक करना चाहते हैं"। सोनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

क्या हुआ था

बता दें कि बीती 20 जुलाई को दिल्ली में बड़ी घटना हुई। 28 जून से जंतर-मंतर पर चल रहा धरना प्रदर्शन एक कदम आगे बढ़ा और हाजरों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ मार्च शुरू कर दिया। इस मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। इस दौरान कई पुलिसवाले भी चोटिल हुए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

प्रदर्रशन के दौरान आरएएफ को का नेतृत्व कर रही सोनिया का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उनके हाथ पट्टी बंध हुई थी और सोनिया ने दावा किया था कि उनके हाथ में भी चोट लगी है। सोनिया का कहना था कि लोगों को बचाने में उनको चोट लगी है। तब सोनिया ऑनग्राउंड अपने बयान के बाद चर्चा में आई थीं, लेकिन अब सोनिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जो कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स सोनिया की आलोचना भी कर रहे हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।