Hindi Newsएनसीआर Newsjnusu election result live news updates left vs abvp who wins all details
JNUSU Result: लेफ्ट की एकतरफा जीत, इन 4 पदों पर दी पटखनी, लहराया लाल झंडा

JNUSU Result: लेफ्ट की एकतरफा जीत, इन 4 पदों पर दी पटखनी, लहराया लाल झंडा

संक्षेप:

JNUSU Election Result 2025 :जेएनयू छात्र संघ चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। वोटों की गिनती के बाद, तस्वीर शीशे की तरफ साफ हो गई है। लेफ्ट ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट,जनरल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी चारों पदों पर अपना परचम लहराया है।

Nov 06, 2025 10:57 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में आज चुनावी नतीजे लेफ्ट की ओर झुक गए हैं। वोटों की गिनती पूरी होने के बाद लेफ्ट ने अखिल भारतीय परिषद को एकतरफा पटखनी देते हुए अध्यक्ष पद सहित चारों पदों पर कब्जा कर लिया है। कुछ देर पहले हुए ऐलान के बाद जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा होंगी। बाकी तीन पदों वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर भी लेफ्ट का कब्जा हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चारों पदों पर अब लेफ्ट उम्मीदवार आगे, ABVP पिछड़ रही

5540 वोटों की गिनती के बाद जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर नहीं बदली है। अब चारों पदों पर लेफ्ट का बोलबाला दिख रहा है तो वहीं 1 पद पर आगे दिख रही एबीवीपी एक और राउंड के बाद पीछे हो गई है। प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट सबसे आगे चल रहा है। अदिति शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल ताजा अपडेट के मुताबिक, अदिति 478 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, एबीवीपी के विकास पटेल पीछे हैं। वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी के पदों पर भी लेफ्ट एबीवीपी के उम्मीदवार को पीछे किए हुए है। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी आगे चल रही थी, उसके उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे अब लेफ्ट के सुनील यादव से 145 वोटों से पिछड़ गए हैं।

5190 वोटों की गिनती के बाद भी ABVP तीन पदों पर पीछे

जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ चुनाव में 5190 वोटों की गिनती के बाद भी लेफ्ट का दबदबा कायम है। प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट की अदिति मिश्रा एबीवीपी के विकास पटेल से 340 वोटों से आगे चल रही हैं। अदिति को अबतक 1707, विकास पटेल को 1367 वोट मिले हैं। पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी को 1121 वोट मिले हैं। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए भी लेफ्ट की दावेदारी दिख रही है। लेफ्ट की के गोपिका को 2708, एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1637 वोट मिले हैं। गोपिका 1071 वोटों से आगे चल रही हैं। जनरल सेक्रेटरी के लिए एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे का दबदबा दिख रहा है। उन्हें अब तक 1724 वोट मिल चुके हैं, वहीं लेफ्ट के सुनील यादव को 1745 वोट मिल चुके हैं। सुनील 21 वोटों से आगे चल रहे हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए लेफ्ट के दानिश अली 139 वोटों से आगे चल रहे हैं। दानिश को 1812, एबीवीपी के अनुज दमारा को 1673 वोट मिले हैं।

लेफ्ट तीन पदों पर आगे, ABVP एक पर आगे (4590 वोटों की गिनती तक)

पदउम्मीदवार(संगठन)वोट
प्रेसिडेंटअदिति मिश्रा(लेफ्ट)1500
विकास पटेल (एबीवीपी)1242
शिंदे विजयलक्ष्मी(पीएसए)959
नोटा121
ब्लैंक53
अमान्य33
पदउम्मीदवार(संगठन)वोट
वाइस प्रेसिडेंटके गोपिका(लेफ्ट)2314
तान्या कुमारी(एबीवीपी)1496
नोटा335
ब्लैंक86
अमान्य 35
पदउम्मीदवार(संगठन)वोट
जनरल सेक्रेटरीराजेश्वर कांत दुबे(एबीवीपी1553
सुनील यादव(लेफ्ट)1497
नोटा238
ब्लैंक63
अमान्य37
पदउम्मीदवार(संगठन)वोट
}ज्वाइंट सेक्रेटरीदानिश अली(लेफ्ट)1570
अनुज दमारा(एबीवीपी)1541
नोटा204
ब्लैंक64
अमान्य36

कौन आगे कौन पीछे? (4340 वोटों की गिनती तक)

पदउम्मीदवार (संगठन)वोट
प्रेसिडेंटअदिति मिश्रा (लेफ्ट)1375
विकास पटेल (एबीवीपी)1192
शिंदे विजयालक्ष्मी (पीएसए)915
विकास (एनएसयूआई)341
अंगद सिंह (स्वतंत्र)136
राज रतन राजौरिया (बीएपीएसए)180
नोटा118
शिरसावा इंदु (दिशा)63
ब्लैंक33
अमान्य52
वाइस-प्रेसिडेंटके. गोपिका (लेफ्ट)2146
तान्या कुमारी (एबीवीपी)1437
शेख शाहनवाज (एनएसयूआई)316
नोटा324
ब्लैंक85
अमान्य32
जनरल सेक्रेटरीराजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी)1496
सुनील यादव (लेफ्ट)1367
शुआइब खान (बीएपीएसए)592
प्रीति (एनएसयूआई)361
गोपी कृष्णन यू (एआईएसएफ)196
नोटा231
ब्लैंक62
अमान्य35
जॉइंट सेक्रेटरीअनुज दामरा (एबीवीपी)1494
दानिश अली (लेफ्ट)1447
रवि राज (सीआरजेडी)684
मनमोहन मित्रुका (पीडीएसयू)260
कुलदीप ओझा (एनएसयूआई)167
नोटा198
ब्लैंक63
अमान्य34

पिछले साल भी जॉइंट सेक्रेटरी पर जीती थी ABVP

पिछले साल लेफ्ट ने तीन सीटें जीती थीं, जबकि एबीवीपी ने दशक बाद जॉइंट सेक्रेटरी पर कब्जा किया था। इस बार भी वही कहानी दोहराती नजर आ रही है – समावेशिता और छात्र कल्याण के मुद्दों पर लेफ्ट मजबूत, वहीं राष्ट्रवाद और परफॉर्मेंस के नारे पर एबीवीपी ने दांव खेला। लेकिन एबीवीपी का ये छोटा सा 'विजय' रणनीति का हिस्सा लगता है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।