Hindi Newsएनसीआर NewsJNU Students Union president among 28 students detained for breaking barricades 6 policemen also injured
JNU छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 छात्र हिरासत में, बेरिकेडिंग तोड़ने का आरोप; 6 पुलिसकर्मी भी घायल

JNU छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 छात्र हिरासत में, बेरिकेडिंग तोड़ने का आरोप; 6 पुलिसकर्मी भी घायल

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान झड़प की खबर भी सामने आ रही है। इस झड़प में 6 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है।

Sat, 18 Oct 2025 10:05 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान झड़प की खबर भी सामने आ रही है। इस झड़प में 6 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस थाने का घेराव करने के लिए एकत्रित हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत जेएनयू के 28 छात्र हिरासत में ले लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, आज शाम लगभग 6:00 बजे, लगभग 70-80 छात्र, जिनमें छात्राओं भी शामिल थीं, जेएनयू के पश्चिमी गेट पर इकट्ठेह हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर उनकी आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए थे। हालांकि, बार-बार अनुरोध के बावजूद, छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड्स को धक्का देकर तोड़ दिया, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए, जिससे यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया।

पुलिस ने आगे कहा, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिया फातिमा सहित कुल 28 छात्रों (19 पुरुष और 9 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया। घटना के दौरान, छह पुलिसकर्मियों (चार पुरुष और दो महिला) को चोटें आईं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल जेएनयू में चल रही चुनाव प्रक्रिया के सिलसिले में, आज सदस्यों ने पुलिस स्टेशन वसंत कुंज उत्तर तक मार्च करने का आह्वान किया गया था। बाताय जा रहा है कि इस दौरान पुलिस अधिकारी छात्र नेताओं के लगातार संपर्क में रहे और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की। बार-बार मौखिक आश्वासन और निरंतर बातचीत के बावजूद, छात्र नेताओं ने पुलिस स्टेशन के घेराव के अपने आह्वान को वापस लेने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र जीबीएम की बैठक में मारपीट के मामले में पुलिस की तरफ से ऐक्शन ना लिए से नाराज थे और यही वजह थी कि पुलिस स्टेशन के घेराव का फैसला किया।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।