फरीदाबाद में बैंक लॉकर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गहने गायब, प्रबंधन ग्राहक को बता रहा जिम्मेदार

Feb 28, 2026 04:57 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, फरीदाबाद, हरियाणा
share Share
Follow Us on

पीड़ित के बेटे लोकेश मेहता ने बताया कि लॉकर में परिवार के पुश्तैनी गहने रखे हुए थे, जो वर्षों से सुरक्षित थे। उन्होंने बताया कि बैंक लॉकर उनके पिता जोगेंद्र नाथ मेहता और उनकी मां इंद्रावती के नाम पर है।

फरीदाबाद में बैंक लॉकर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गहने गायब, प्रबंधन ग्राहक को बता रहा जिम्मेदार

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक बैंक के लॉकर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में सेक्टर-16 में रहने वाले एक कारोबारी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-15 पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।

पीड़ित का नाम जोगेंद्र नाथ मेहता है, पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि सेक्टर-15 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पिछले लगभग 20 सालों से उनका खाता है और यहीं पर उन्होंने एक लॉकर भी ले रखा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में उन्होंने लॉकर का नवीनीकरण कर उसकी अवधि बढ़वाई थी। इसके बाद 9 मई 2025 को उन्होंने करीब 950 ग्राम सोने के आभूषण लॉकर में रखे थे, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

मेहता के अनुसार 27 फरवरी को जब वह अपने उस लॉकर से आभूषण निकालने के लिए बैंक पहुंचे तो उन्हें लॉकर से गहने गायब मिले। यह देखकर वह हैरान रह गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मियों व पीड़ित से प्रारंभिक पूछताछ की।

पीड़ित के बेटे लोकेश मेहता ने बताया कि लॉकर में परिवार के पुश्तैनी गहने रखे हुए थे, जो वर्षों से सुरक्षित थे। उनका आरोप है कि बैंक प्रबंधन उल्टा उन्हीं पर गहने गायब करने का आरोप लगा रहा है। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोकेश ने बताया कि बैंक लॉकर उनके पिता जोगेंद्र नाथ मेहता और उनकी मां इंद्रावती के नाम पर है।

उधर, सेक्टर-15 पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश देशवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा को भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी। शिकायत के मुताबिक, गायब हुए आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें