जेवर एयरपोर्ट खुलते ही बदली रियल एस्टेट की चाल, अब भी कमाई का मौका या खत्म हुआ ‘बूम’?

लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

पिछले कुछ सालों में एयरपोर्ट की घोषणा के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन और फ्लैट खरीदने वालों ने जबरदस्त मुनाफा कमाया। अब जब 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, तो बड़ा सवाल यह है कि क्या अब भी निवेश करने पर फायदा मिलेगा या ‘बड़ा पैसा’ पहले ही बन चुका है?

जेवर एयरपोर्ट खुलते ही बदली रियल एस्टेट की चाल, अब भी कमाई का मौका या खत्म हुआ ‘बूम’?

Jewar airport real estate investment: अर्ली बर्ड गेट्स द वर्म” यानी जो समय पर सही फैसला लेता है, वही सबसे ज्यादा फायदा उठाता है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास इनवेस्टमेंट करने वालों की कहानी इस कहावत को बिल्कुल सही साबित करती है। पिछले कुछ सालों में एयरपोर्ट की घोषणा के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन और फ्लैट खरीदने वालों ने जबरदस्त मुनाफा कमाया। कई जमीन मालिकों को भारी मुआवजा भी मिला, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। लेकिन अब जब 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, तो बड़ा सवाल यह है कि क्या अब भी निवेश करने पर फायदा मिलेगा या ‘बड़ा पैसा’ पहले ही बन चुका है?

पहले उम्मीदों पर हो रहा था निवेश

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब बाजार एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। पहले जहां इनवेस्टमेंट उम्मीदों और घोषणाओं के आधार पर हो रहा था, वहीं अब इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राउंड पर दिखने लगा है। सड़कें, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स हब और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट इस इलाके को मजबूत आधार दे रहे हैं।

अब जमीनी हकीकत से मिल रहा निवेश को बल

InvestoXpert Advisors के फाउंडर विशाल रहेजा के अनुसार, अब यह क्षेत्र “स्पेकुलेशन” से निकलकर “इंफ्रास्ट्रक्चर-ड्रिवन ग्रोथ” की ओर बढ़ चुका है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सेक्टर, सेक्टर-150, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और डेल्टा-जीटा जैसे इलाके तेजी से हॉटस्पॉट बन रहे हैं।

20-25 % तक की ग्रोथ देखने को मिल सकती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में यहां सालाना 12-18% तक प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, कुछ खास इलाकों में शॉर्ट टर्म में 20-25% तक का ग्रोथ भी देखने को मिल सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि पहले की तरह कई गुना बढ़त अब मुश्किल है, लेकिन स्थिर और सुरक्षित रिटर्न की संभावना बनी हुई है।

आस-पास के इलाके भी होंगे विकसित

एयरपोर्ट का असर सिर्फ नोएडा तक सीमित नहीं रहेगा। अलीगढ़, बुलंदशहर और खुर्जा जैसे शहर भी इससे प्रभावित होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों के चलते यह पूरा इलाका एक मल्टी-नोडल आर्थिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है।

प्रॉपर्टीपिस्टल के एमडी आशीष नारायण अग्रवाल का कहना है कि अब निवेश सिर्फ भविष्य की उम्मीदों पर नहीं, बल्कि वास्तविक डिमांड पर आधारित होगा। रोजगार बढ़ने, इंडस्ट्री आने और बेहतर लाइफस्टाइल के कारण यहां रहने की मांग भी तेजी से बढ़ेगी।

आम लोगों के लिए कई विकल्प खुले हैं

जहां तक निवेश विकल्पों की बात है, आम निवेशकों के लिए कई रास्ते खुले हैं। सस्ते प्लॉट, खासकर YEIDA स्कीम या रीसेल के जरिए, 25 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्टूडियो अपार्टमेंट और छोटे फ्लैट भी बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं, क्योंकि एयरपोर्ट स्टाफ, प्रोफेशनल्स और छात्रों से किराये की मांग बढ़ने की संभावना है।

हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी भी देते हैं कि शुरुआती दौर के हाई-रिस्क ऑप्शन जैसे लैंड पूलिंग या फार्मिंग में निवेश आम निवेशकों के लिए सही नहीं है। इसके बजाय प्लॉटेड डेवलपमेंट और रेडी-टू-मूव या छोटे अपार्टमेंट ज्यादा सुरक्षित विकल्प हैं।

तेजी से अमीर बनने का मौका गया?

कुल मिलाकर, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यह साफ है कि इस क्षेत्र में निवेश का मौका पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि उसका स्वरूप बदल गया है। अब यह “तेजी से अमीर बनने” की बजाय “स्थिर और लंबे समय तक कमाई” वाला बाजार बनता जा रहा है। ऐसे में जो निवेशक धैर्य और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, उनके लिए यह इलाका अब भी एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।