जंतर-मंतर पर चुपके से फांद गए 'कॉकरोच'; ‘जीत’ वाला दावा और जश्न, कहा- किला भेद दिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने इसे किला भेदना बताया है।

cjp jantar mantar
सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर हिरासत में लिया गया।

आधिकारिक प्रदर्शन की सूची से जंतर-मंतर को हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कुछ नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को चुपके से वहां पहुंच गए। दबे पांव जंतर-मंतर पर गेट और बैरिकेड फांदकर पहुंचे नेता इसे अपनी जीत बताते हुए जश्न मनाते दिखे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे 'किला भेदना' बताया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत इन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका भी शामिल हैं।

सोमवार को ही दिल्ली पुलिस का वह आदेश सामने आया जिसके मुताबिक जंतर-मंतर को अब आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाकर दिल्ली में रामलीला मैदान समेत तीन नए प्रदर्शन स्थल अधिसूचित किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें यह फैसला मंजूर नहीं है। हालांकि, उन्होंने जंतर-मंतर जाने को लेकर इस बार पहले से कोई ऐलान नहीं किया था और ना ही ऐसा कोई संकेत दिया था।

मंगलवार सुबह कुछ कार्यकर्ताओं और कोर टीम के साथियों संग सौरभ दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पहुंच गए। इन लोगों ने ऐसे रास्ते को खोज निकाला जहां पुलिस का पहरा नहीं था। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि सीजेपी नेता एक गेट फांदकर जंतर-मंतर पर कूद रहे हैं। तिरंगा लेकर कूदे इन कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू किए। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इन्हें हिरासत में ले लिया।

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

दादी के देहांत के बाद अपने महाराष्ट्र गए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इससे पहले कि दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, कॉकरोच तिरंगा लेकर चुपके से आज सुबह जंतर-मंतर पर प्रवेश कर गए। आशुतोष रांका, सौरभ दास और आजिंक्य शिंदे समेत अन्य को टीम के साथियों को हिरासत में लिया गया है। आप प्रतिरोध को डिनोटिफाई नहीं कर सकते हैं नरेंद्र मोदी।'

दोबारा हासिल करने और किला भेदने का दावा

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने के ऐलान के बाद विमान से ही हिरासत में ले लिए गए आशुतोष रांका और सौरभ दास अब वहां पहुंचने में कामयाब रहे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सौरभ दास ने लिखा, 'जंतर-मंतर वापस पा लिया है। हम जंतर-मंतर पर प्रवेश कर गए और अब हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन यह संदेश है सभी युवा पीढ़ी को। हम यह कर सकते हैं। ज्ञानू इट्स डन ब्रो।' वहीं, आशुतोष रांका ने कहा, 'जंतर-मंतर का किला भेद दिया गया है।' रांका ने एक पत्रकार की ओर से यह कहे जाने पर कि 'जंतर-मंतर जा रहे थे, हिरासत में लिया गया' रांका ने लिखा, 'सर जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजंतर-मंतर पर चुपके से फांद गए 'कॉकरोच'; ‘जीत’ वाला दावा, कहा- किला भेद दिया